आज हम नज़र डालेंगे भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में रनों के हिसाब से सबसे नजदीकी जीत की सूची पर। इस सूची में सबसे छोटी जीत शामिल है 3 रनों की जो इंग्लैंड ने 2009 में लॉर्ड्स में भारत के खिलाफ खेले टी20 मुकाबले में हासिल की थी। इस सूची में दूसरे नंबर पर भी 3 रनों की जीत शामिल है जो इंग्लैंड के ही नाम है। इस विजय को इंग्लैंड टीम ने 2014 में बर्मीघम में भारत के खिलाफ खेले टी20 मैच में प्राप्त किया था। इसके बाद इस कतार में तीसरे नंबर पर शामिल है 5 रनों की जीत। जहां भारत ने 2017 में नागपुर में खेले गए सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर 1-1 से सीरीज बराबर की थी। इस रोमांचक मैच में सबसे बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले भारतीय युवा तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया था। इसके अलावा और कौन सी जीत शामिल है इस सूची में, आइये एक नज़र डालते हैं।
टीम | जीत (रनों में) | मैदान | वर्ष |
इंग्लैंड | 3 | लॉर्ड्स | 2009 |
इंग्लैंड | 3 | बर्मीघम | 2014 |
भारत | 5 | नागपुर | 2017 |
भारत | 18 | डरबन | 2007 |