एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में भारतीय क्रिकेट टीम ने वैसे तो काफी बड़े-बड़े अंतर से जीत दर्ज की हैं। लेकिन आज हम बात करेंगे भारतीय क्रिकेट टीम की सबसे छोटी टॉप-5 जीतों की। भारतीय टीम ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में विपक्षी टीमों को एक रन के फासले से आज तक मात्र चार बार ही परास्त किया है। इसके अलावा टीम इंडिया ने 2 रन के फासले से केवल एक ही बार जीत दर्ज की है। 1990 में वेलिंग्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए एकदिवसीय मैच में भारतीय टीम ने एक रन के फासले से जीत दर्ज की थी। यह पहला मौका था जब भारतीय टीम ने किसी भी विपक्षी टीम को एक रन से पराजित किया था। उसके बाद एक रन की जीत 1993 में कोलंबो क्रिकेट ग्राउंड पर श्रीलंका के खिलाफ हुए एकदिवसीय मैच में आई थी। इसके बाद भारतीय टीम ने दो बार और एक रन के फासले से विपक्षी टीमों के खिलाफ जीत दर्ज की थी। इसके अलावा आजतक एक ही बार ऐसा मौका आया है जब भारतीय क्रिकेट टीम ने एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में 2 रनों के फासले से जीत दर्ज की है। यह जीत 1993 में कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में आई थी। आइये अब नज़र डालते हैं भारतीय टीम की टॉप-5 नजदीकी जीतों की सूची पर। एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में भारतीय क्रिकेट टीम की टॉप-5 नजदीकी जीत:
जीत का फासला | विरुद्ध | मैदान | वर्ष |
1 रन | न्यूजीलैंड | वेलिंग्टन | 1990 |
1 रन | श्रीलंका | कोलंबो | 1993 |
1 रन | दक्षिण अफ्रीका | जयपुर | 2010 |
1 रन | दक्षिण अफ्रीका | जोहनेसबर्ग | 2011 |
2 रन | दक्षिण अफ्रीका | कोलकाता | 1993 |