इंडियन प्रीमीयर लीग (आईपीएल) के शुरुआत की घोषणा साल 2007 में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा की गई थी जबकि आईपीएल का पहला सत्र 2008 में खेला गया। उसी समय से आईपीएल विश्व क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ टी20 लीग बना हुआ है। अभी आईपीएल के 10 साल खत्म हो चुके हैं और इन 10 सालों में कई रिकॉर्ड टूटे और बने हैं।
जैसा कि आपको पता है आईपीएल-11 अगले साल अप्रैल में शुरू हो रहा है, ऐसे में हम आपको आईपीएल के वर्तमान 10 रिकॉर्ड्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
#1 सर्वाधिक रन
आईपीएल में सर्वाधिक मैच खेलने के रिकॉर्डधारी सुरेश रैना ही आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। रैना ने अपने आईपीएल करियर में 1 शतक और 31 अर्धशतक की मदद से 4540 रन बनाए हैं।
सुरेश रैना आईपीएल इतिहास के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने लगातार 7 आईपीएल सत्रों में 400 से ज्यादा रन बनाए हैं। इसी निरंतरता की वजह से रैना टी20 मैचों में मध्यक्रम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज हैं।
वहीं आरसीबी के कप्तान विराट कोहली 4418 रनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं और अगर कोहली इसी गति से रन बनाते रहे तो रैना को पीछे छोड़ सकते हैं।
सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाजों की सूची:
बल्लेबाज | पारियां | रन |
सुरेश रैना | 157 | 4540 |
विराट कोहली | 141 | 4418 |
रोहित शर्मा | 154 | 4207 |
गौतम गंभीर | 147 | 4132 |
डेविड वार्नर | 114 | 4014 |
#2 सर्वाधिक विकेट
लसिथ मलिंगा सीमित ओवरों के खेल के सबसे खतरनाक गेंदबाज माने जाते हैं और वह अभी तक आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। मलिंगा ने अभी तक 110 आईपीएल मैचों में 19.01 की औसत से 154 विकेट लिए है जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 13 रन देकर 5 विकेट रहा है।
अपने स्लिंगी गेंदबाजी एक्शन की वजह से वह यॉर्कर और धीमी गति की काफी गेंदें करते हैं, जो बल्लेबाजों को मुसीबत में डाल देती है। इसी वजह से क्रिकेट के छोटे प्रारूप में मलिंगा अंतिम ओवरों के विशेषज्ञ माने जाते हैं।
विकेट के मामले में मलिंगा के बाद अमित मिश्रा और हरभजन सिंह हैं जिन्होंने क्रमशः 134 और 127 विकेट हासिल किये हैं। यानी आईपीएल में 150+ विकेट लेने वाले एकमात्र गेंदबाज लसिथ मलिंग ही हैं।
सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 गेंदबाजों की सूची:
गेंदबाज | पारियां | विकेट |
लसिथ मलिंगा | 110 | 154 |
अमित मिश्रा | 126 | 134 |
हरभजन सिंह | 134 | 127 |
पियूष चावला | 128 | 126 |
ड्वेन ब्रावो | 103 | 122 |
#3 टीम का सर्वाधिक स्कोर
अगर आज से 10 साल पहले किसी ने आपसे कहा होता कि टी20 मैच के 20 ओवरों में 263 रन बनेंगे तो शायद आप विश्वास नहीं करते। लेकिन, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की टीम ने पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ आईपीएल 2013 में 20 ओवर में 263/5 का स्कोर बनाया था। यह सिर्फ आईपीएल का सर्वाधिक स्कोर नहीं है बल्कि विश्व में किसी भी टीम द्वारा टी20 में बनाया गया सर्वाधिक स्कोर है।
यह स्कोर क्रिस गेल की धुंआधार बल्लेबाजी की वजह से ही बन पाया। गेल ने उस मैच में 66 गेंदों में 175 रनों की पारी खेली थी। आरसीबी की टीम ने उस मैच को 130 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया था।
सूची में दूसरा सर्वाधिक स्कोर भी आरसीबी के नाम ही है, आईपीएल 2016 में उन्होंने गुजरात लायंस के खिलाफ 248/3 का स्कोर बनाया था।
आईपीएल के टीम द्वारा बनाये गए 5 सर्वाधिक रनों की सूची:
स्कोर | टीम | बनाम | सत्र |
263/5 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | पुणे वारियर्स इंडिया | 2013 |
248/3 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | गुजरात लायंस | 2016 |
246/5 | चेन्नई सुपरकिंग्स | राजस्थान रॉयल्स | 2010 |
240/5 | चेन्नई सुपरकिंग्स | किंग्स XI पंजाब | 2008 |
235/1 | रॉयल चैलेंजर बैंगलोर | मुंबई इंडियन्स | 2015 |
कहा जाता है कि कोई भी टीम या खिलाड़ी खेल से बड़ा नहीं होता और यह बात यहाँ भी प्रमाणित हो जाती है। आरसीबी की टीम यहां भी शीर्ष पर बनी हुई है। आईपीएल 2017 के एक मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के खिलाफ ईडन गार्डन्स में 132 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की टीम 49 रनों पर ऑलआउट हो गयी।
टीम के 3 बल्लेबाजों के खाते भी नहीं खुले वहीं एक भी भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू पाया। केकेआर की तरफ से नाथन कूल्टर नाइल, क्रिस वोक्स और कॉलिन डे ग्रांडहोम ने 3-3 विकेट हासिल किये। आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स द्वारा आईपीएल 2009 में बनाये गए 58 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था।
न्यूनतम टीम स्कोर की सूची:
स्कोर | टीम | बनाम | सत्र |
49 | रॉयल चैलेंजर बैंगलोर | कोलकाता नाईट राइडर्स | 2017 |
58 | राजस्थान रॉयल्स | रॉयल चैलेंजर बैंगलोर | 2009 |
66 | दिल्ली डेयर डेविल्स | मुंबई इंडियन्स | 2017 |
67 | दिल्ली डेयर डेविल्स | किंग्स XI पंजाब | 2017 |
67 | कोलकाता नाईट राइडर्स | मुंबई इंडियन्स | 2008 |
#5 सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर
यह गेंदबाजों के लिए एक बुरे सपने की तरह था जब आरसीबी के लिए खेलते हुए क्रिस गेल ने पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 66 गेंदों में 175 रनों की पारी खेली थी। इस पारी में गेल ने सबसे तेज शतक (30 गेंदें), सर्वाधिक टी20 स्कोर (175 नाबाद) और टी20 पारी में सर्वाधिक छक्के (17) जैसे रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।
गेल पुणे के खिलाफ पूरे लय में बल्लेबाजी कर रहे थे और उन्होंने मैदान के हर कोने में शॉट खेले। उनकी तेजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपना शतक 9वें ओवर में ही पूरा कर लिया था। उनकी इस पारी की वजह से आरसीबी ने यह मैच 130 रनों से अपने नाम कर लिया।
क्रिस गेल से पहले यह रिकॉर्ड ब्रेंडन मैकुलम के नाम था जिन्होंने आईपीएल इतिहास के पहले ही मैच के केकेआर की तरफ से खेलते हुए आरसीबी के खिलाफ 73 गेंदों में 10 चौके और 13 छक्कों की मदद से 158 इन बनाये थे।
5 सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर की सूची:
बल्लेबाज | रन | गेंदें | बनाम | सत्र |
क्रिस गेल | 175* | 66 | PWI | 2013 |
ब्रेंडन मैकुलम | 158* | 73 | RCB | 2008 |
एबी डिविलियर्स | 133* | 59 | MI | 2015 |
एबी डिविलियर्स | 129* | 52 | GL | 2016 |
क्रिस गेल | 128* | 62 | DD | 2012 |
#6 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी
आईपीएल के पहले सत्र में राजस्थान रॉयल्स ने जिस तरह का खेल दिखाया, उसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। उनकी टीम में शेन वॉर्न के अलावा कोई भी बड़ा नाम नहीं था फिर भी टीम ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। जिसमें सोहैल तनवीर एक थे, उन्होंने अपने प्रदर्शन से टीम की जीत में काफी बड़ा योगदान दिया था।
आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड पाकिस्तान के इसी गेंदबाज के नाम है, जिसने आईपीएल के पहले ही सत्र में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 14 रन देकर 6 विकेट हासिल किये थे।
24 मार्च 2008 को तनवीर ने चेन्नई के 6 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया और चेन्नई की पूरी टीम 109 पर सिमट गई। राजस्थान की टीम ने इस मैच को 34 गेंद रहते 8 विकेट से जीत लिया। तनवीर ने पहले आईपीएल में सर्वाधिक 22 विकेट हासिल किए थे।
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की सूची:
खिलाड़ी | ओवर | विकेट | बनाम | सत्र |
सोहेल तनवीर | 4.0 | 6-14 | CSK | 2008 |
एडम ज़ैम्पा | 4.0 | 6-19 | SRH | 2016 |
अनिल कुंबले | 3.1 | 5-5 | RR | 2009 |
ईशांत शर्मा | 3.0 | 5-12 | KTK | 2011 |
लसिथ मलिंगा | 3.4 | 5-13 | DD | 2011 |
#7 सर्वाधिक हासिल किया गया लक्ष्य
यह रिकॉर्ड भी राजस्थान रॉयल्स के नाम ही दर्ज है। आईपीएल के पहले सत्र में राजस्थान ने डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ 217 रनों के लक्ष्य हासिल किया था। आईपीएल इतिहास के 8वें मैच में बना यह रिकॉर्ड आज भी कायम है।
पहले बल्लेबाजी करते हुए डेक्कन चार्जर्स की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए थे। जिसमें ऑस्ट्रेलिया के एंड्रू साईमांड्स की 53 गेंदों में 117 रनों की पारी शामिल थी। जवाब में, यूसुफ पठान की 29 गेंदों में 62 रनों की धुआँधार पारी और ग्रीम स्मिथ 45 गेंदों में 71 और कप्तान शेन वॉर्न के 9 गेंदों ने 22 रनों की पारी की बदौलत राजस्थान की टीम ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।
स्कोर | टीम | बनाम | सत्र |
217/7 | राजस्थान रॉयल्स | डेक्कन चार्जर्स | 2008 |
214/3 | दिल्ली डेयर डेविल्स | गुजरात लायंस | 2017 |
211/4 | किंग्स XI पंजाब | सनराइजर्स हैदराबाद | 2014 |
208/5 | चेन्नई सुपरकिंग्स | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 2012 |
206/4 | किंग्स XI पंजाब | चेन्नई सुपरकिंग्स | 2014 |
#8 न्यूनतम स्कोर डिफेंड
आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक चेन्नई सुपरकिंग्स के नाम सबसे कम स्कोर बचाव करने का रिकॉर्ड दर्ज है। आईपीएल 2009 में सीएसके ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ डरबन में 116 रनों के स्कोर को बचा लिया था।
बल्लेबाजी में सुपरकिंग्स को अच्छी शुरुआत मिली थी और टीम का स्कोर 7 ओवरों में 54/1 था, लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाज इस शुरुआत को नहीं भुना पाये और 20 ओवरों के टीम का स्कोर 116/9 ही पहुंच पाया।
किंग्स इलेवन पंजाब की पारी शुरुआत से ही डगमगा रही थी और उनके बल्लेबाज कोई भी बड़ी साझेदारी नहीं बना पाए। पंजाब की पारी 20 ओवरों में 92/8 के स्कोर पर खत्म हो गयी। चेन्नई की तरफ से मुथैया मुरलीधरन, रविचंद्रन अश्विन और सुरेश रैना ने 2-2 विकेट हासिल किए।
आईपीएल में डिफेंड किये गए न्यूनतम स्कोर की सूची:
#9 सर्वाधिक जीत
मैन इन ब्लू, मुम्बई इंडियंस के नाम आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड है। इस टीम ने पिछले 10 सालों में 91 मैचों में जीत हासिल की है। आईपीएल के पहले 2 सत्रों में संघर्ष करने के बाद मुंबई की टीम तीसरे सीजन के बाद से अभी तक शानदार प्रदर्शन कर रही है।
3 आईपीएल ट्रॉफी और 2 चैंपियंस लीग टी20 की विजेता यह टीम आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम है।
मुम्बई के टीम के पास सचिन तेंदुलकर और रिकी पॉन्टिंग जैसे धुरंधर खिलाड़ी रहे हैं और यह टीम 100 टी20 मैच (आईपीएल+चैम्पियंस लीग) जीतने वाली पहली टीम भी है।
कप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा इस टीम से क्रमशः सर्वाधिक रन बनाने और विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।
अगर जीत प्रतिशत की बात करे तो 60.68% के साथ चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम पहले स्थान पर काबिज है। आईपीएल में ज्यादा हार की बात करे तो दिल्ली डेयर डेविल्स की टीम सर्वाधिक 82 हार के साथ पहले स्थान पर है।
#10 सबसे बड़ी जीत
आईपीएल में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड मुम्बई इंडियंस के नाम दर्ज है। मुम्बई की टीम ने दिल्ली डेयर डेविल्स को आईपीएल 2017 के एक मैच में 146 रनों के बड़े अंतर से हराया था।
पहले बल्लेबाजी करते हुए मुम्बई की टीम ने कीरोन पोलार्ड के 35 गेंदों पर 63 और सिमन्स के 43 गेंदों पर 66 रनों की पारी के बदौलत 212 रन बनाए। जवाब में, दिल्ली की पारी 13.4 ओवरों में मात्र 66 रनों पर सिमट गई। मुम्बई इंडियंस के लिए कर्ण शर्मा और हरभजन सिंह ने 3-3 विकेट हासिल किये।
मुम्बई ने इस जीत के साथ आरसीबी के गुजरात लायंस के ऊपर हासिल किए 144 रनों के जीत के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
लेखक: शुभम साहू
अनुवादक: ऋषिकेश
Edited by Staff Editor