आंकड़े: एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में भारतीय टीम के टॉप-5 न्यूनतम स्कोर

एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में आज तक भारतीय क्रिकेट टीम 100 रनों से पहले मात्र 6 बार ही ऑलआउट हुई है। अगर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में टीम इंडिया के सबसे न्यूनतम स्कोर की बात की जाए तो उसका सबसे कम स्कोर 54 रन रहा है। जो 29 अक्टूबर 2000 में शारजाह के मैदान पर सीरीज के फाइनल मैच में श्रीलंका के खिलाफ बनाया गया था। उसके अलावा भारतीय टीम का दूसरा न्यूनतम स्कोर 63 ऑस्ट्रेलियाइ टीम के खिलाफ है जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर 8 जनवरी 1981 को बना था। इसी के साथ भारतीय टीम 6 में से 2 बार श्रीलंका के खिलाफ इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 1-1 बार एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में 100 रनों से पहले ऑलआउट हुई है। आइये अब नज़र डालते हैं भारतीय टीम द्वारा बनाए गए 6 न्यूनतम स्कोर पर। भारतीय टीम के एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में 6 सबसे न्यूनतम स्कोर:

स्कोर विरुद्ध मैदान वर्ष
54 श्रीलंका शारजाह 2000
63 ऑस्ट्रेलिया सिडनी 1981
78 श्रीलंका कानपूर 1986
79 पाकिस्तान सियालकोट 1978
88 न्यूजीलैंड डामबुला 2010
91 दक्षिण अफ्रीका डरबन 2006
Edited by Staff Editor