स्टीफन फ्लेमिंग ने बताया क्यों ऋतुराज गायकवाड़ को बनाया गया CSK का कप्तान ?

ऋतुराज गायकवाड़ बल्लेबाजी के दौरान (Photo Credit - IPLT20)
ऋतुराज गायकवाड़ बल्लेबाजी के दौरान (Photo Credit - IPLT20)

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के नए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को लेकर टीम के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि ऋतुराज गायकवाड़ की सबसे बड़ी खासियत क्या है, जिसकी वजह से उन्हें कप्तान बनाया गया। फ्लेमिंग के मुताबिक ऋतुराज को खुद के ऊपर काफी भरोसा है और उनका एप्रोच काफी शानदार है।

Ad

आईपीएल 2024 के आगाज से पहले एम एस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी है। ऐसे में उनकी जगह ऋतुराज गायकवाड़ को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। ऋतुराज गायकवाड़ पिछले कई सीजन से चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे थे और इस बात के पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि एम एस धोनी के बाद वही कप्तान हो सकते हैं और अब इसकी पुष्टि भी हो गई है। ऋतुराज गायकवाड़ आईपीएल 2019 में सीएसके का हिस्सा बने थे और तबसे वो इस टीम के लिए खेल रहे हैं। अभी तक गायकवाड़ ने कुल मिलाकर 52 मुकाबले सीएसके के लिए खेले हैं और इस दौरान 1797 रन बनाए हैं। अब चेन्नई सुपर किंग्स की जिम्मेदारी उनके कंधों पर है।

ऋतुराज गायकवाड़ का एप्रोच शानदार है - स्टीफन फ्लेमिंग

आईपीएल में सीएसके के उदघाटन मैच से पहले स्टीफन फ्लेमिंग ने ऋतुराज गायकवाड़ को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा,

ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तान बनाने का फायदा ये है कि बिना किसी बड़े बदलाव के टीम का बैलेंस अच्छा हो जा रहा है। उन्हें लीडरशिप का मौका भी मिल रहा है। वो लंबे समय से टीम के लिए खेल रहे हैं और उनका प्रभाव टीम पर काफी अच्छा रहा है। ऋतुराज को अपने ऊपर काफी भरोसा है। वो बहुत ज्यादा शो नहीं करते हैं लेकिन उनका एप्रोच जबरदस्त है। खिलाड़ी उनका सम्मान करते हैं। हम इसके लिए काफी मेहनत कर रहे हैं कि सारी चीजें प्लान के हिसाब से ही जाएं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications