भारत मेरा दूसरा घर है : स्टीव स्मिथ

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने हाल ही में भारत के साथ अपने संबंधों के बारे में बात की और कहा कि भारत उनके और उनके साथियों के लिए घर जैसा ही हैं। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इन्टरव्यू में स्मिथ ने कहा "मैं भारत को प्यार करता हूं, खेलते समय यहां ज्यादा रहता हूँ जिसममें काफी मज़ा आता है। हम यहां बार बार आते हैं, जिससे यह हमारा घर से दूर एक घर बन गया है। यहां मेरा पसंदीदा भोजनालय भी है, मेरे लिए यहां का खाना थोड़ा मसालेदार है, लेकिन मैं उत्तर भारत के खाने और दक्षिण भारत के तैयारी में अंतर बता सकता हूं। इसके अलावा यहां गर्मी बहुत रहती है लेकिन लोगों के अंदर की गर्मी उसे बराबर कर देती है"। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी भारत दौरे पर आए थे और आईपीएल के बाद वापस लौटे थे। इस दौरान करीब 4 महीनों तक वो भारत में ही रहे थे। स्मिथ का मानना है कि कोई भी खिलाड़ी इतने दिनों तक घर से दूर रहेगा तो उसे दुख होगा पर भारत में खेल के प्रति जो लगाव है उससे वो सब भूल जाते हैं। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान का आईपीएल और भारत से काफी गहरा नाता रहा है। सबसे पहले पुणे वारियर्स इंडिया में जब स्मिथ खिलाड़ी के रूप में जुड़े, तो चारों ओर उनकी फ़ील्डिंग के चर्चे थे। उसके बाद राजस्थान रॉयल्स ने स्मिथ को 4 करोड़ रूपये देकर अपनी टीम में शामिल किया। राजस्थान के लिए स्मिथ एक मैच विनर के रूप में उभरे जिसके कारण उन्हें टीम की कप्तानी भी मिल गयी। राजस्थान रॉयल्स पर 2 साल का प्रतिबन्ध लगने के बाद स्मिथ नई टीम पुणे सुपरजाएंट में चले गये। स्मिथ की कप्तानी में पुणे ने आईपीएल-10 में फाइनल तक का सफर तय किया। हाल ही में भारतीय सरजमीं पर भारत के खिलाफ समाप्त हुए 4 मैचों की टेस्ट श्रंखला में स्मिथ ने 500 से ज्यादा रन बनाये थे। स्मिथ को धर्मशाला शहर की खूबसूरती काफी पसंद आई थी। यहीं भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का अंतिम टेस्ट मैच खेला गया था, लेकिन उनका पसंदीदा शहर पुणे ही है जिसके लिए वो आईपीएल में खलते है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications