सुनील गावस्कर ने दोस्त चेतन चौहान को याद किया

गावस्कर-चौहान
गावस्कर-चौहान

Ad

पूर्व भारतीय खिलाड़ी चेतन चौहान को श्रद्धांजलि देते हु उनके साथ सुनील गावस्कर भावुक नजर आए। सुनील गावस्कर ने चेतन चौहान के साथ हुई मुलाकातों को याद किया चेतन चौहान जब भी सुनील गावस्कर से मिलते थे, तब कहते थे कि आजा गले मिल ले, हम अपने जीवन के अनिवार्य ओवर खेल रहे हैं। सुनील गावस्कर ने कहा कि किसी ने नहीं सोचा था कि इतनी जल्दी चेतन चौहान की बात सच हो जाएगी।

एक रिपोर्ट के अनुसार सुनील गावस्कर ने कहा कि अब मैं दिल्ली जाऊँगा तो उसकी मजाकिया बातें और हँसी मजाक नहीं होगा। सुनील गावस्कर ने कहा कि कोई खिलाड़ी शतक के करीब होता था तब मैं अपनी जगह से नहीं हिलता था, चेतन चौहान के समय मैं हिल गया और वह अपना शतक नहीं बना पाए। सुनील गावस्कर के साथ चेतन चौहान बतौर ओपनर खेलते थे।

यह भी पढ़ें:पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतन चौहान का हुआ निधन

चेतन चौहान थे कोरोना से पीड़ित

पिछले महीने चेतन चौहान कोरोना से संक्रमित हुए थे।उन्हें लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तबियत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें गुडगाँव के मेदान्ता अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। चेतन चौहान की किडनी फेल हो गई थी और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। रविवार की शाम को चेतन चौहान का 73 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में भी चेतन चौहान ने काम किया था।

चेतन चौहान
चेतन चौहान

भारत के लिए 40 टेस्ट मैच खेलने के अलावा चेतन चौहान ने 7 वनडे मुकाबले भी खेले थे। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 2 हजार से भी ज्यादा रन भारतीय टीम के लिए बनाए थे। क्रिकेट से संन्यास के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और यहाँ भी सफल रहे थे। 1991 में पहली बार चेतन चौहान सांसद बने थे। इसके बाद भी वह कई चुनाव लड़े और जीते। वर्तमान में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में चेतन चौहान मंत्री थे।

क्रिकेट खेलने के बाद राजनीति में आने के कारण क्रिकेट से उनका जुड़ाव उतना नहीं रहा लेकिन उन्हें कई बार कमेंट्री करते हुए और पैनल डिस्कशन में देखा गया था। धीमी आवाज में अपनी बात कहने वाले चेतन चौहान के निधन से सुनील गावस्कर दुखी नजर आए।

Quick Links

Edited by निरंजन
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications