Sunil Gavaskar Filmy Love Story : भारतीय क्रिकेट के लिटिल मास्टर कहे जाने वाले सुनील गावस्कर किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपनी बल्लेबाजी से फैंस के दिलों पर राज करने वाले गावस्कर भारत के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड बनाए थे। कुछ तो आज तक कोई भी नहीं तोड़ पाया है। खेल के साथ-साथ वह अपनी पर्सनल लाइफ में भी जबरदस्त इंसान रहे हैं। उनकी लव स्टोरी किसी से छुपी नहीं है, जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।सुनील गावस्कर की फिल्मी लव स्टोरीसुनील गावस्कर की पत्नी का नाम मार्शनील मल्होत्रा है। सुनील गावस्‍कर और मार्शनील की पहली मुलाकात 1973 में दिल्‍ली में हुई थी। तब वह दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज में बीए की पढ़ाई कर रही थीं। मार्शलीन एक मैच देखने और गावस्कर को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम आई थीं। इस मैच में एक लंब ब्रेक के समय मार्शनील मल्होत्रा स्टूडेंट्स गैलरी में सुनील गावस्कर से उनका ऑटोग्राफ मांगने गई थीं। यहीं से इनकी लव स्टोरी की शुरुआत हुई, क्योंकि सुनील गावस्कर ने ऑटोग्राफ के साथ-साथ अपना दिल भी मार्शलीन को दे दिया। इसके बाद गावस्कर ने मार्शनील के बारे में पता लगाया और फिर बातचीत शुरू हुई। View this post on Instagram Instagram Postकहा जाता है कि गावस्‍कर प्‍यार में इस कदर डूब चुके थे कि, उन्होंने मार्शनील मल्होत्रा के लिए कई बार कानपुर का दौरा किया। उन्होंने उनकी गलियों में भी चक्कर लगाए थे। इसके बाद उन्होंने कानपुर में एक टेस्‍ट मैच के दौरान मार्शनील के पूरे परिवार को आमंत्रित किया। सुनील गावस्कर ने कानपुर में ही मार्शनील के घर वालों के सामने उनको प्रपोज किया था। फिर इन दोनों ने 23 सितंबर 1974 को शादी कर ली थी।सुनील गावस्कर का ऐतिहासिक करियरसुनील गावस्कर ने साल 1971 में वेस्टइंडीज दौरे पर अपना टेस्ट डेब्यू किया था। सुनील गावस्कर ने 16 साल के अपने टेस्ट करियर में कुल 125 टेस्ट मैच खेले और 10,122 रन बनाए, जिसमें 34 शतक और 45 अर्धशतक शामिल रहे। वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 10,000 का आंकड़ा छूने वाले पहले क्रिकेटर भी थे। इसके अलावा उन्होंने भारत के लिए 108 वनडे मैच भी खेले थे। इन मैचों मे उन्होंने 3092 रन बनाए थे। इस दौरान सुनील गावस्कर के बल्ले से 27 अर्धशतक और 1 शतक निकला था।