भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी बेटी जीवा के जन्म के समय घर पर नहीं थे। भारतीय क्रिकेट टीम के साथ वो 2015 विश्व कप की तैयारियों में लगे थे। ये खेल के प्रति उनके समर्पण और प्यार को दिखाता है। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने अपनी बेटी के जन्म के समय अपनी पत्नी को मिस किया तो उन्होंने कहा कि बिल्कुल नहीं। लेकिन क्या आपको पता है कि धोनी को अपनी बेटी के जन्म की जानकारी कैसे मिली थी, तो आइए हम आपको बताते हैं।
मशहूर पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने एक किताब लिखी है जिसमें बताया गया है कि धोनी को बेटी के जन्म की जानकारी किसने दी। इस किताब का नाम 'डेमोक्रेसी इलेवन: द् ग्रेट इंडियन क्रिकेट स्टोरी ' है। किताब में लिखा है कि धोनी उस वक्त अपने पास मोबाइल नहीं रख रहे थे, तो बेटी के जन्म की जानकारी उन्हे सुरेश रैना से मिली। साक्षी ने सुरेश रैना को मैसेज किया, उसके बाद रैना ने धोनी को बताया। किताब के प्रकाशक ने इस बारे में ट्वीट किया है।
एक बड़ी प्रतियोगिता के लिए अपने पास मोबाइल ना रखना ये धोनी के अनुशासन को दिखाता है। भले ही साक्षी धोनी ने रैना के माध्यम से धोनी तक जानकारी पहुंचाई हो लेकिन इससे पता चलता है कि धोनी खेल के प्रति कितना समर्पण भाव रखते हैं। 2011 के विश्व कप में उन्होंने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को दूसरा विश्व कप दिलाया। जबकि 2015 में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में हुए विश्वकप में भारतीय टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी। धोनी फिर से भारतीय टीम को चैंपियन बनने देखना चाहते थे इसलिए उन्होंने अपने पास मोबाइल फोन नहीं रखा, जबकि उनको अपने पहले बच्चे के जन्म के बारे में पहले से ही उम्मीद थी।When @msdhoni becm a father arnd 2015 World Cup, he wasn’t carryg a mobile. His wife sent an SMS thru @ImRaina to inform him! #RajdeepsBook
— Juggernaut Books (@juggernautbooks) October 20, 2017