सुरेश रैना ने महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी की सराहना की

सुरेश रैना भले ही अभी भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं लेकिन वे दर्शकों में अब भी खासे लोकप्रिय होने के साथ-साथ घरेलू स्तर पर सबसे मेहनती खिलाड़ियों में से एक हैं। 2011 विश्वकप विजेता टीम का हिस्सा रहे रैना ने अपने अधिकतर अन्तर्राष्ट्रीय मैच एमएस धोनी के नेतृत्व में ही खेले हैं। फर्स्टपोस्ट को दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने धोनी की तारीफ करते हुए बताया कि क्यों उन्हें श्रेष्ठ फिनिशर माना जाता है। रैना ने कहा कि धोनी अंतिम ओवरों में खेलने के लिए धोनी हेलीकॉप्टर शॉट और स्कूप खेलने का नेट पर बहुत अभ्यास करते हैं। रैना ने उनके साथ साझा की पारियों के बारे में भी बताया। दोनों एक-दूसरे के खेल को भली भांति जानते हैं। इनमें से जब एक आक्रामक मूड में आता है, तो दूसरा भी खुद को उसी अनुरूप ढाल लेता है। रैना ने धोनी की सफलता के बारे में कहा कि वे गेंदबाजों से बहुत आगे हैं। जब गेंदबाज सोचता है कि वह हावी होगा तब धोनी आक्रमण करते हैं। रनों के लक्ष्य का पीछा करना धोनी और रैना के लिए कभी मुश्किल नहीं रहा है। विभिन्न प्रारूपों में इन दोनों ने कई बार बड़े लक्ष्य का पीछा किया है और मंजिल भी हासिल की है। रैना ने 2005 में श्रीलंका के विरुद्ध अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलना शुरू किया, जो पिछले वर्ष इंग्लैंड के भारत दौरे तक जारी रहा। फिलहाल वे टीम इंडिया से बाहर हैं। पिछले दस वर्षों में उन्होंने धोनी के साथ मिलकर कई साझेदारियां की है। 2015 के बाद से उन्होंने टीम इंडिया के लिए कोई एकदिवसीय मैच नहीं खेला है। इंग्लैंड के 2016 में हुए भारतीय दौरे पर वे टीम इंडिया की टी20 टीम में थे। फिलहाल रैना नीदरलैंड्स में छुट्टियां मना रहे हैं। उन्हें तमिलनाडु प्रीमियर लीग में भी खेलना था लेकिन बीसीसीआई ने इस पर रोक लगा दी। रैना ने धोनी के बारे में सकारात्मक बातें धोनी के खेल के एक हिस्से का कुछ हद तक खुलासा करती है।