सुरेश रैना श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में खेल सकते हैं

भारतीय खिलाड़ी सुरेश रैना को जल्दी ही भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए देखा जा सकता है। टेस्ट सीरीज के बाद श्रीलंका में होने वाली वन-डे सीरीज में उन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है। बैंगलोर में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रैना को कुछ दिनों पहले फिटनेस टेस्ट देते हुए देखा गया था। इससे यह माना जा सकता है कि भारतीय टीम में उन्हें शामिल करने की प्रबल संभावना है।

Ad

सूत्रों के अनुसार रैना की हिटिंग करने की शैली भारतीय टीम के लिए 2019 विश्वकप में एक शानदार प्रभाव जमा सकती है। उनके अनुसार सीमित ओवर सीरीज में कार्यक्रम काफी कम है इसलिए रैना को खिलाना जरुरी हो जाता है। दाएं हाथ के सुरेश रैना 2019 विश्वकप में प्रमुख खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।

हाल ही में मेहन्द्र सिंह धोनी ने रैना के साथ खुद की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, इसमें उनके साथ केदार जाधव भी हैं। वन-डे सीरीज से पहले चल रही तैयारियों के दौरान इस फोटो को पोस्ट किया गया है। इससे साफ़ तौर पर जाहिर होता है कि बाएं हाथ के रैना को श्रीलंका भेजा जा सकता है।

गौरतलब है कि सुरेश रैना ने अंतिम बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2 साल पहले वन-डे खेला था। टी20 में उन्होंने इंग्लैंड के भारत दौरे के समय फरवरी में टीम का प्रतिनिधित्व किया था। इसके बाद वेस्टइंडीज में रैना नहीं खेल पाए थे। हालांकि रैना को टीम में जगह बनाने के लिए कड़ी प्रतियोगिता से भी गुजरना होगा। युवराज सिंह को भी राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में देखा गया था। इसके अलावा केएल राहुल, अजिंक्य रहाणे और मनीष पांडे भी इस सूची में शामिल हैं। रैना को टीम में किसकी जगह शामिल किया जाता है, या नहीं किया जाता है यह देखने वाली बात होगी।

NCA all test's done.20 mtr in 2.91sec. Run a 3 done in 8.90sec.time for heavy lunch

A post shared by @mahi7781 on

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications