चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी ने जड़ा धुआंधार शतक, सुरेश रैना की टीम ने मुंबई को हराकर जीता फाइनल मुकाबला

पवन नेगी ने धुआंधार शतक लगाया (Photo Credit - IVPL)
पवन नेगी ने धुआंधार शतक लगाया (Photo Credit - IVPL)

सुरेश रैना (Suresh Raina) की अगुवाई वाली वीवीआईपी उत्तर प्रदेश ने इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग का खिताब जीत लिया है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने मुंबई चैंपियंस को 6 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई चैंपियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए। जवाब में वीवीआईपी उत्तर प्रदेश ने इस टार्गेट को 19.2 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। यूपी की तरफ से ऑलराउंडर खिलाड़ी पवन नेगी ने धुआंधार शतक लगाया और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Ad

वीवीआईपी उत्तर प्रदेश के कप्तान सुरेश रैना ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई चैंपियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज निर्वान अत्री सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान फिल मस्टर्ड और अभिषेक झुनझुनवाला ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 57 रन जोड़े। फिल मस्टर्ड ने 45 गेंद पर 8 चौके और 3 छक्के की मदद से 76 रनों की धुआंधार पारी खेली। वहीं अभिषेक झुनझुनवाला ने 23 गेंद पर 36 रन बनाए। मिडिल ऑर्डर में पीटर ट्रेगो ने 33 गेंद पर 3 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 57 रन बनाए।

पवन नेगी ने 55 गेंद पर 105 रनों की बेहतरीन पारी खेली

टार्गेट का पीछा करने उतरी यूपी की शुरुआत काफी खराब रही और सिर्फ एक रन के स्कोर पर ही उन्होंने पहला विकेट गंवा दिया। इसके बाद 27 रन के स्कोर पर दूसरा विकेट भी गिर गया। 45 रन तक पहुंचते-पहुंचते कप्तान सुरेश रैना भी आउट हो गए और यहां से उनकी जीत काफी मुश्किल लग रही थी। हालांकि इसके बाद पवन नेगी ने ताबड़तोड़ पारी खेल अकेले दम पर टीम को जीत दिला दी। नेगी ने 55 गेंद पर 14 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 105 रन बनाए। वहीं परविंदर सिंह ने 34 गेंद पर 51 रनों की पारी खेली। पुनीत बिष्ट भी 16 गेंद पर 29 रन बनाकर नाबाद रहे।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications