सूर्यकुमार यादव और पृथ्वी शॉ फ़िलहाल श्रीलंका में ही अटके

Photo- Google
Photo- Google

Ad

कई बाधाओं के बाद सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) की जोड़ी टीम इंडिया में शामिल होने के लिए यूनाइटेड किंगडम के लिए उड़ान भरने के लिए तैयार है। दोनों खिलाड़ियों को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टेस्ट टीम में शामिल किया गया है क्योंकि शुभमन गिल, वॉशिंगटन सुंदर और आवेश खान को चोट की वजह से बाहर होना पड़ा है।

हालाँकि, जब सूर्यकुमार यादव और पृथ्वी शॉ सीमित ओवरों के दौरे के लिए श्रीलंका में थे, ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद भारतीय टीम में उथल-पुथल मच गई। कई खिलाड़ियों को आइसोलेशन में भेजा गया। उनमें सूर्यकुमार यादव और पृथ्वी शॉ का नाम भी शामिल था।

यादव और पृथ्वी शॉ के इंग्लैंड रवाना होने के मसले पर डेक्कन क्रोनिकल ने सूत्र के हवाले से लिखा है कि वे अपने वीजा का इंतजार कर रहे हैं। दो छुट्टियों (शनिवार और रविवार) के कारण, वे श्रीलंका में यूनाइटेड किंगडम दूतावास कार्यालय के माध्यम से इसे प्राप्त नहीं कर सके। ट्रैवल एजेंट इस मामले को देख रहे हैं और उम्मीद है कि वे 24 घंटे के भीतर इंग्लैंड में टीम इंडिया में शामिल होने के लिए निकल जाएंगे।

सूर्यकुमार यादव और पृथ्वी शॉ इस समय श्रीलंका के कोलंबो में हैं। यूके सरकार की यात्रा सलाह के तहत, श्रीलंका रेड सूची में है, जिसका अर्थ है कि ब्रिटेन या आयरिश नागरिक को छोड़कर कोई भी व्यक्ति श्रीलंका से यूके नहीं आ सकता है। भारत पर पहले ही वहां कमर्शियल फ्लाइट के लिए सख्ती है। हालांकि, ब्रिटेन सरकार द्वारा एलीट खिलाड़ियों के लिए एक विशेष प्रावधान देश में उनके प्रवेश की सुविधा प्रदान करेगा।

Ad

सूर्यकुमार यादव और पृथ्वी शॉ को उनके आगमन पर सरकारी नियमों के अनुसार 10-दिवसीय क्वारंटीन से गुजरना होगा। इसलिए, यह काफी ज्यादा संभावना यही है कि ये दोनों शुरुआती दो टेस्ट मैचों के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

श्रीलंका में टी20 सीरीज खत्म होने क्र बाद टीम इंडिया वापस आ गई लेकिन यादव और पृथ्वी शॉ वहीँ थे। खबरें आई थी कि इनको 31 जुलाई के दिन यूके के लिए उड़ान भरते हुए देखा जा सकता है लेकिन अब वीजा मामले के कारण स्थिति बदली है।

Quick Links

Edited by निरंजन
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications