सूर्यकुमार यादव के आगे नहीं टिक पाए रोहित और विराट जैसे बल्लेबाज, इस मामले में सबको छोड़ा पीछे

India v Australia - T20 International Series: Game 3
सूर्यकुमार यादव काफी जबरदस्त फॉर्म में हैं

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) इस साल काफी जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। वो लगभगर हर एक मुकाबले में अपनी धमक दिखा रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भी सूर्यकुमार यादव ने जबरदस्त धुआंधार पारी खेली और कई दिग्गज बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया। सूर्यकुमार यादव अब एक कैलेंडर साल में सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने शिखर धवन का रिकॉर्ड तोड़ा।

सूर्यकुमार यादव ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में 33 गेंद पर नाबाद 50 रनों की पारी खेली। इस दौरान वो भारत की तरफ से एक कैलेंडर साल में सबसे ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।

सूर्यकुमार यादव एक कैलेंडर साल में सबसे ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने

सूर्यकुमार यादव के अब एक कैलेंडर साल में 732 रन हो गए हैं। उनसे पहले ये रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम था, जिन्होंने 2018 में 689 रन बनाए थे। वहीं विराट कोहली ने 2016 में 641 रन बनाए थे। रोहित शर्मा ने 2018 में 590 रन बनाए थे। वहीं 2022 में कप्तान रोहित शर्मा अभी तक 497 रन बना चुके हैं। एक कैलेंडर साल में सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान के नाम है जिन्होंने 2021 में 1326 रन बनाए थे। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव एक कैलेंडर साल में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा छक्‍के जमाने वाले बल्‍लेबाज भी बन गए हैं।

आपको बता दें कि भारतीय टीम ने तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हरा दिया। पहले खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 8 विकेट पर 106 रन बनाए। जवाब में खेलते हुए भारतीय टीम ने 17वें ओवर में 2 विकेट पर 110 रन बनाकर मैच जीत लिया। भारतीय टीम के लिए गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट चटकाए। वहीं बल्लेबाजी में केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications