Fan question to Suryakumar Yadav: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव काफी मस्तमौला शख्सियत वाले क्रिकेटर हैं। वह मैदान पर भी अपने साथी खिलाड़ियों के साथ मस्ती करते रहते हैं। सूर्यकुमार यादव के फनी वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। सूर्यकुमार यादव अपने खेल की वजह से देश भर में मशहूर हैं और उनके लाखों-करोड़ों फैंस भी हैं। सूर्यकुमार यादव की सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है, उनके इंस्टाग्राम पर 17.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जो उनकी एक पोस्ट का इंतजार करते रहते हैं। एक परफेक्ट क्रिकेटर होने के साथ-साथ सूर्यकुमार यादव एक परफेक्ट फैमिलीमैन भी हैं। मौका पाते ही वह अपनी पत्नी और फैमिली के साथ वक्त बिताने निकल जाते हैं। ट्रैवेलिंग के दौरान की तमाम तस्वीरें उनकी पत्नी देविशा शेट्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर मौजूद हैं। देविशा शेट्टी भी लोकप्रियता के मामले में किसी से कम नहीं हैं। क्रिकेट फैंस उन्हें काफी स्टॉक करते हैं। फैशन हो या फिर पढ़ाई, हर मामले में वह अन्य क्रिकेटर्स की पत्नियों को कड़ी टक्कर देती हैं। इसी कड़ी में सूर्यकुमार यादव ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वह एक अलग अंदाज में अपनी वाइफ के साथ नजर आ रहे हैं। जिसे देखकर एक फैन ने उनसे अहम सवाल पूछा है। फैन ने सूर्यकुमार यादव से पूछा अहम सवाल आपको बता दें कि सूर्यकुमार यादव हाल ही में एक पार्टी का हिस्सा बने, जहां वह अपनी पत्नी देविशा शेट्टी के साथ पहुंचे थे। यह एक म्यूजिक पार्टी थी, जहां लोग अपने-अपने चेहरे पर मास्क लगाए हुए थे। देविशा शेट्टी और सूर्यकुमार यादव ने भी अपने चेहरे पर मास्क पहना हुआ था। यह कार्यक्रम नीता मुकेश अंबानी के कल्चर सेंटर में आयोजित किया गया था। सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी की तस्वीरों की फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं। View this post on Instagram Instagram Postइसी बीच एक फैन ने सूर्यकुमार यादव की तस्वीर पर कमेंट कर सवाल पूछा, "भाई, अब कौन से क्षेत्र में डेब्यू करने का प्लान है?" दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, "ये किस लाइन में आ गए आप?"सूर्यकुमार यादव की तस्वीर (photo credit: instagram/surya_14kumar)