IPL 2020: सैयद किरमानी ने एम एस धोनी के आलोचकों को दिया करारा जवाब 

सैयद किरमानी
सैयद किरमानी

Ad

आईपीएल के मौजूदा सीजन में खराब फॉर्म से जूझ रहे एम एस धोनी की लगातार आलोचना हो रही है। इस बीच पूर्व क्रिकेटर सैयद किरमानी ने एम एस धोनी का बचाव किया है। सैयद किरमानी ने एम एस धोनी की खराब फॉर्म का कारण लम्बे अंतराल को बताया है। इसके अलावा सैयद किरमानी ने माना है कि उम्र के इस पड़ाव में धोनी का ऐसा प्रदर्शन स्वभाविक है। सैयद किरमानी ने यह सभी बातें पीटीआई से कही हैं।

आपको बता दें धोनी ने विश्वकप 2019 के सेमीफाइनल मुकाबले के बाद से लगभग 14 महीने के अंतराल के बाद प्रोफेशनल क्रिकेट में वापसी की है।

यह भी पढ़ें: 3 खिलाड़ी जिन्होंने सबसे ज्यादा उम्र में आईपीएल खेला

सैयद किरमानी का बयान

पूर्व विकेटकीपर सैयद किरमानी ने कहा, "हर खिलाड़ी के करियर में आगे बढ़ने का समय होता है, उसी तरह नीचे आने का भी समय होता है। समय के साथ चीजें बदल जाती हैं, मैं उन लोगों पर तरस खाता हूँ जो धोनी के प्रदर्शन की आलोचना कर रहे हैं।"

सैयद किरमानी का मानना है कि इस उम्र के इस पड़ाव में ऐसा प्रदर्शन स्वभाविक है। उन्होंने आगे कहा, "हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि धोनी एक समय में खेल के सर्वश्रेष्ठ फिनिशरों में से एक थे। वह लंबे अंतराल के बाद क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं और इस अंतराल ने आईपीएल के इस सत्र में माही (धोनी) के प्रदर्शन को प्रभावित किया है। इस उम्र में युवाओं की तुलना में लोगों में इतनी फुर्ती नहीं बचती है। इसके अलावा, एक खिलाड़ी को अपने भविष्य को लेकर काफी तनाव होता है। यह स्वाभाविक और स्पष्ट है और हमें इसे स्वीकार करना चाहिए।"

सैयद किरमानी
सैयद किरमानी

धोनी ने आईपीएल में अब तक 7 मुकाबले खेले हैं और इस बीच उन्होंने सिर्फ 112 रन अपने नाम किए हैं। उनकी कप्तानी में चेन्नई ने भी निराशाजनक प्रदर्शन किया है। अब तक चेन्नई सिर्फ 2 मैचों में ही जीत दर्ज कर पाई है और अंक तालिका में सातवें पायदान पर है।

Quick Links

Edited by निरंजन
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications