दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाड़ी ने 17 छक्के जड़ बनाया रिकॉर्ड, इशांत की बेहतरीन गेंदबाजी, धवन हुए फ्लॉप

पुनीत बिष्ट सांकेतिक फोटो
पुनीत बिष्ट सांकेतिक फोटो

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy) के चौथे दिन कुल 20 टीमों के बीच 10 मुकाबले हुए। कुछ खिलाड़ी फ्लॉप रहे और कुछ काफी धाकड़ रहे। इशांत शर्मा ने दिल्ली के लिए बेहतर गेंदबाजी की। पुनीत बिष्ट ने मेघालय के लिए 17 छक्के जड़ते हुए एक टी20 मैच की पारी में सबसे ज्यादा छक्के के मामले में क्रिस गेल के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान बनाया। पुनीत 2012 के आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स में थे और वह विराट कोहली के साथ के खिलाड़ी हैं।शिखर धवन फ्लॉप रहे।

ग्रुप डी

गोवा vs सेना

इस मैच में गोवा की टीम ने पांच विकेट से जीत दर्ज की। पहले खेलते हुए सेना ने 7 विकेट पर 160 रन बनाए। जवाब में गोवा ने 5 विकेट पर 163 रन बनाए। आदित्य कौशिक ने 78 रन बनाए।

विदर्भ vs सौराष्ट्र

इस मैच में सौराष्ट्र की टीम ने 79 रनों से जीत दर्ज की। पहले खेलते हुए सौराष्ट्र ने 233 रन बनाए। अवि बरोट ने 93 रन बनाए। जवाब में खेलते हुए विदर्भ की टीम 154 रन पर आउट हो गई।

मध्य प्रदेश vs राजस्थान

राजस्थान ने मध्य प्रदेश को 10 रन से हरा दिया। पहले खेलते हुए राजस्थान ने 148 रन बनाए। महिपाल लोमरोड़ ने 27 गेंद पर 51 रन बनाए। जवाब में मध्य प्रदेश की टीम 8 विकेट पर 138 रन बना पाई। राहुल चाहर राजस्थान के लिए ने 14 रन देकर 5 विकेट चटकाए।

ग्रुप ई

हरियाणा vs पांडिचेरी

पांडिचेरी को मुकाबले में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पहले खेलते हुए पांडिचेरी ने 4 विकेट पर 148 रन बनाए। जवाव में हरियाणा ने 4 विकेट खोकर 149 रन बनाए। हिमांशु राणा ने अर्धशतक जड़ा।

दिल्ली vs आंध्रा

दिल्ली ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। आंध्रा ने 9 विकेट पर 124 रन बनाए। दिल्ली ने 4 विकेट पर 128 रन बनाए। अनुज रावत ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए। शिखर धवन 5 रन बना पाए। दिल्ली के लिए इशांत शर्मा ने 4 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट झटके।

मुंबई vs केरल

मुंबई की टीम को केरल ने बुरी तरह हराया। पहले खेलते हुए मुंबई ने 7 विकेट पर 196 रन बनाए। जवाब में केरल ने सोलहवें ओवर में 2 विकेट पर 201 रन बनाकर मैच जीत लिया। मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 54 गेंद में नाबाद 137 रन बनाए।

प्लेट ग्रुप

अरुणाचल प्रदेश vs नागालैंड

नागालैंड की टीम ने अरुणाचल को 9 विकेट से हराया। पहले खेलते हुए अरुणाचल ने 7 विकेट पर 145 रन बनाए। जवाब में खेलते हुए नागालैंड ने 1 विकेट पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया।

बिहार vs सिक्किम

सिक्किम को बिहार ने 8 विकेट से हराया। सिक्किम ने 8 विकेट पर 110 रन बनाए। जवाब में खेलते हुए बिहार ने 2 विकेट पर 111 रन बनाए।

चंडीगढ़ vs मणिपुर

इस मैच में चंडीगढ़ ने मणिपुर को 110 रन से हराया। पहले खेलते हुए चंडीगढ़ ने 5 विकेट पर 178 रन बनाए। जवाब में मणिपुर की टीम 8 विकेट पर 68 रन बना पाई।

मेघालय vs मिजोरम

मेघालय की टीम ने इस मैच में मिजोरम को 130 रनों से हराया। पहले खेलते हुए मेघालय ने 6 विकेट पर 230 रन बनाए। पुनीत बिष्ट ने 51 गेंद पर नाबाद 146 रन की पारी में 17 छक्के जड़े। मिजोरम की टीम 9 विकेट पर 100 रन बना पाई।

Quick Links