Syed Mushtaq Ali Trophy 2018: चौथे दिन के सभी परिणामों पर एक नज़र

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में आज कुल आठ मुकाबले खेले गए। इनमें सेन्ट्रल जोन, ईस्ट जोन, वेस्ट जोन और नॉर्थ जोन से दो-दो मैच हुए। गौतम गंभीर की टीम दिल्ली ने एक और जीत दर्ज की लेकिन गंभीर सिर्फ 19 रन बना पाए, ऋषभ पन्त ने भी निराश किया। युवराज सिंह ने आज भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सेना के खिलाफ 35 गेंदों पर 35 रन बनाए और अंत तक खेलते हुए टीम को जी दिलाई। सुरेश रैना की टीम को मध्य प्रदेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। रैना सिर्फ एक रन ही बना पाए।

सभी मैचों के संक्षिप्त परिणाम इस प्रकार है:

नॉर्थ ज़ोन:

सेना - 140/9 (अमित पचारा 37, विकास हथवाला 25), पंजाब - 141/2 (मनदीप सिंह 84*, युवराज 35*)

हरियाणा - 135/6 (चैतन्य बिश्नोई 65, शुभम रोहिल्ला 44), दिल्ली - 154/3 (ध्रुव शोरी 59*, नितीश राणा 39)

सेंट्रल जोन

छत्तीसगढ़ - 175/5 (अमनदीप खरे 90, मनोज सिंह 21), रेलवे - 150/8 (महेश रावत 61*, करण शर्मा 32)

उत्तर प्रदेश - 108/7 (सरफराज खान 20, अक्षदीप 18), मध्य प्रदेश - 110/3 (रजत पाटीदार 51*, वेंकटेश अय्यर 27*)

ईस्ट जोन

ओडिशा - 128/9 (देबाशीष 25, अनुराग सारंगी 22), असम - 77/10 (रिशव दास 26, अमित सिन्हा 17)

झारखण्ड - 163/6 (विराट सिंह 43, इशांक जग्गी 33), त्रिपुरा - 139/9 (समित पटेल 49, उदियन बोस 29)

वेस्ट जोन

बड़ौदा - 175/7 (केदार देवधर 100, स्वप्निल सिंह 44), गुजरात - 139/10 (चिराग गांधी 51, अक्षर पटेल 33)

मुंबई - 130/10 (आदित्य तरे 39, सिद्धार्थ लैड 38), सौराष्ट्र - 133/2 (उथप्पा 52, किशन परमार 35*)