Syed Mushtaq Ali Trophy 2018: आठवें दिन के सभी परिणामों पर एक नज़र

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पांचवें दिन आज कुल मिलाकर 8 मुकाबले खेले गए। रांची में ईस्ट ज़ोन के दो, दिल्ली में नॉर्थ ज़ोन के दो, रायपुर में सेंट्रल ज़ोन का एक और विशाखापट्टनम में साउथ ज़ोन के दो और विजियानगरम में साउथ ज़ोन का एक मुकाबला खेला गया। ईस्ट ज़ोन में बंगाल ने श्रीवत्स गोस्वामी के 82* और विवेक सिंह के 71 रनों की बदौलत त्रिपुरा को 9 विकेट से हराया। दूसरे मुकाबले में झारखंड ने इशांक जग्गी के धुआंधार 68 रनों की बदौलत असम को 8 विकेट से हराया। नॉर्थ ज़ोन में दिल्ली ने ऋषभ पंत (38 गेंद 116*) के रिकॉर्ड शतक की बदौलत हिमाचल प्रदेश को 10 विकेट से हराया। दूसरे मुकाबले में जम्मू और कश्मीर ने पंजाब को वसीम राज़ा (4/16) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत 23 रन से हराया। युवराज सिंह सिर्फ 4 रन बना सके। सेंट्रल ज़ोन में मध्य प्रदेश ने नमन ओझा के शानदार 58 रनों की बदौलत छत्तीसगढ़ को 5 विकेट से हराया। साउथ ज़ोन में तमिलनाडु ने संजय यादव (28 गेंद 42) और विजय शंकर (16 गेंद 40) की तेज़ पारियों की बदौलत हैदराबाद को 16 रन से हराया। वॉशिंगटन सुंदर ने तीन विकेट लिए। कर्नाटक ने मयंक अग्रवाल के 86 रनों की बेहतरीन पारी की बदौलत केरल को 20 रनों से हराया। संजू सैमसन की 71 रनों की बेहतरीन पारी बेकार गई। आंध्रा ने शुरूआती तीन बल्लेबाजों के अर्धशतक की बदौलत गोवा को 18 रन से हराया। स्वप्निल असनोदकर की 72 रनों की धुआंधार पारी बेकार गई। संक्षिप्त स्कोरकार्ड: ईस्ट ज़ोन: त्रिपुरा: 169/4 (स्मित पटेल 73, मनोज तिवारी 1/14), बंगाल: 170/1 (श्रीवत्स गोस्वामी 82*, विवेक सिंह 71*) असम: 148/6 (शिबशंकर रॉय 52, मोनू कुमार 3/23), झारखंड: 149/2 (इशांक जग्गी 68, इशान किशन 36) नॉर्थ ज़ोन: हिमाचल प्रदेश: 147 (निखिल गांगटा 40, प्रदीप सांगवान 2/39), दिल्ली: 148/0 (ऋषभ पंत 116*, गौतम गंभीर 30*) जम्मू और कश्मीर: 164/3 (इयान देव सिंह 43*, हरभजन सिंह 2/12), पंजाब: 141 (मनन वोहरा 53, वसीम राज़ा 4/16) सेंट्रल ज़ोन: छत्तीसगढ़: 150/7 (अमनदीप खरे 47, आवेश खान 3/29), मध्य प्रदेश: 154/5 (नमन ओझा 58) साउथ ज़ोन: तमिलनाडु: 193/7 (संजय यादव 42, विजय शंकर 40, मेहदी हसन 3/40), हैदराबाद: 177/8 (तन्मय अग्रवाल 59, अम्बाती रायडू 53, वॉशिंगटन सुंदर 3/29) कर्नाटक: 181/6 (मयंक अग्रवाल 86, केएम आसिफ 2/34), केरल: 161 (संजू सैमसन 71, प्रवीण दुबे 3/35) आंध्रा: 201/4 (रिक्की भुई 65, हनुमा विहारी 57, अश्विन हेब्बार 52), गोवा: 183/6 (स्वप्निल असनोदकर 72, भार्गव भट्ट 2/30)

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications