Syed Mushtaq Ali Trophy 2018: दूसरे दिन के सभी परिणामों पर एक नज़र

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दूसरे दिन आज कुल मिलाकर 11 मुकाबले खेले गए। राजकोट में वेस्ट ज़ोन के दो, रांची में ईस्ट ज़ोन के दो, दिल्ली में नॉर्थ ज़ोन के दो, रायपुर में सेंट्रल ज़ोन के दो और विशाखापट्टनम में साउथ ज़ोन के दो और विजियानगरम में साउथ ज़ोन का एक मुकाबला खेला गया। वेस्ट ज़ोन में मुंबई ने गुजरात को 5 विकेट से और सौराष्ट्र ने महाराष्ट्र को 4 रन से, ईस्ट ज़ोन में बंगाल ने ओडिशा को 5 विकेट से और त्रिपुरा ने असम को 8 रन से, नॉर्थ ज़ोन में सेना ने जम्मू और कश्मीर को 9 विकेट से और हिमाचल प्रदेश ने हरियाणा को सुपर ओवर में, सेंट्रल ज़ोन में राजस्थान ने मध्य प्रदेश को 36 रन और विदर्भ ने छत्तीसगढ़ को 48 रनों से, साउथ ज़ोन में तमिलनाडु ने आंध्रा को 7 विकेट से, कर्नाटक ने गोवा को 49 रन से और हैदराबाद ने केरल को 10 रन से हराया। सभी मैचों के संक्षिप्त परिणाम: वेस्ट ज़ोन: गुजरात - 167/7 (ध्रुव रावल 73, धवल कुलकर्णी 3/32), मुंबई - 168/5 (जय बिष्टा 50, पियूष चावला 2/29) सौराष्ट्र - 142/9 (प्रेरक मांकड़ 34, मुथुस्वामी, श्रीकांत मुंधे, जगदीश ज़ोप 2/27), महाराष्ट्र - 138/7 (ऋतुराज गायकवाड़ 41, युवराज चुडास्मा 2/26) ईस्ट ज़ोन: ओडिशा - 157/5 (राजेश धुपर 90, मनोज तिवारी 2/23), बंगाल - 158/5 (श्रीवत्स गोस्वामी 79, विवेक सिंह 64) त्रिपुरा - 162/5 (यशपाल सिंह 56, अबू नेचिम अहमद 3/20), असम - 154/8 (अमित सिन्हा 64*, अजोय सरकार 3/31) नॉर्थ ज़ोन: जम्मू और कश्मीर - 128 (इयान देव सिंह 47, दिवेश पठानिया 3/28), सेना - 130/1 (रवि चौहान 86*) हिमाचल प्रदेश - 194/2 (प्रशांत चोपड़ा 99*, परस डोगरा 47*), हरियाणा - 194/8 (हर्षल पटेल 73, राहुल तेवाटिया 42) सेंट्रल ज़ोन: राजस्थान - 156/5 (अंकित लाम्बा 62*, तजिंदर सिंह 51), मध्य प्रदेश - 120 (रजत पाटीदार 38, चन्द्रपाल सिंह 3/22) विदर्भ - 195/7 (जितेश शर्मा 91, विशाल कुशवाह 2/31), छत्तीसगढ़ - 147/8 (शाकीब अहमद 45*, अक्षय वखारे 2/22) साउथ ज़ोन: आंध्रा - 119/7 (रिकी भुई 25, कृष्णमूर्ति विग्नेश 2/17), तमिलनाडु - 122/3 (दिनेश कार्तिक 57, बाबा अपराजित 28*) कर्नाटक - 172/4 (मयंक अग्रवाल 55, दर्शन मिसाल 3/27), गोवा - 123/8 (सगुन कामत 28, अभिमन्यु मिथुन 2/13) हैदराबाद - 168/5 (अम्बाती रायडु 52*, जलज सक्सेना 2/28), केरल - 158/7 (सचिन बेबी 79, रवि किरण 3/28)

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications