Syed Mushtaq Ali Trophy 2018: सातवें दिन के सभी परिणामों पर एक नज़र

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पांचवें दिन आज कुल मिलाकर 6 मुकाबले खेले गए। राजकोट में वेस्ट ज़ोन के दो, दिल्ली में नॉर्थ ज़ोन के दो और रायपुर में सेंट्रल ज़ोन के दो मुकाबले खेले गए। वेस्ट ज़ोन में गुजरात ने सौराष्ट्र को 8 विकेट से और बड़ौदा ने महाराष्ट्र को 5 विकेट से हराया। सौराष्ट्र ने विश्वराज जडेजा के 48 रनों की मदद से 133 रन बनाये थे, जिसे गुजरात ने प्रियांक पांचाल के ताबड़तोड़ 76 रनों की बदौलत 18.1 ओवर में ही सिर्फ दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। गुजरात की तरफ से जयवीर परमार ने सिर्फ 17 रन देकर चार विकेट लिए थे। महाराष्ट्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋतुराज गायकवाड़ के 52 और कप्तान राहुल त्रिपाठी के 30 रनों की बदौलत 178/6 का स्कोर बनाया था, जिसे बड़ौदा ने कप्तान दीपक हूडा (34 गेंद 57), स्वप्निल सिंह (26 गेंद 36) और विष्णु सोलंकी (21 गेंद 42*) की तेज़ पारियों की बदौलत 18.3 ओवरों में ही 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। नॉर्थ ज़ोन में सेना ने हिमाचल प्रदेश को 5 विकेट से और जम्मू और कश्मीर ने हरियाणा को 4 विकेट से हराया। हिमाचल प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 119 रन बनाये, जिसे सेना ने 19वें ओवर में ही हासिल कर लिया। सेना के दिवेश पठानिया ने 16 रन देकर तीन विकेट लिए थे। उमर नज़ीर (3/16) की शानदार गेंदबाजी के सामने हरियाणा की टीम सिर्फ 116 रन ही बना सकी, जिसके जवाब में जम्मू और कश्मीर ने जतिन वाधवान के धुआंधार और नाबाद 70 रनों की बदौलत 6 विकेट खोकर 18.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। सेंट्रल ज़ोन में उत्तर प्रदेश ने रेलवे को 7 विकेट से और राजस्थान ने विदर्भ को 6 विकेट से हराया था। रेलवे ने महेश रावत के 35 और आशीष यादव के 32 रनों की बदौलत 132/8 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में उत्तर प्रदेश ने 18 ओवर में 7 विकेट लिया। शिवम चौधरी ने 40, रिंकू सिंह ने 37* और सुरेश रैना ने 26 रन बनाये। अंकित राजपूत ने उत्तर प्रदेश की तरफ से तीन विकेट लिए थे। विदर्भ ने गणेश सतीश ने 39 रनों की बदौलत 131/8 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में आदित्य गढ़वाल के 51 रनों की बदौलत राजस्थान ने चार विकेट खोकर 18 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। संक्षिप्त स्कोरकार्ड: वेस्ट ज़ोन: सौराष्ट्र: 133, गुजरात: 134/2 महाराष्ट्र: 178/6, बड़ौदा: 179/5 नॉर्थ ज़ोन: हिमाचल प्रदेश: 119, सेना: 122/5 हरियाणा: 116, जम्मू और कश्मीर: 122/6 सेंट्रल ज़ोन: रेलवे: 132/8, उत्तर प्रदेश: 134/3 विदर्भ: 131/8, राजस्थान: 132/4

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications