Syed Mushtaq Ali Trophy 2018: छठे दिन के सभी परिणामों पर एक नज़र

सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट के छठे दिन आज कुल 9 मैच खेले गए। दिल्ली, विशाखापट्टनम, रांची, रायपुर में 2-2 मैच खेले गए, वहीँ विजयनगरम में एक मुकाबला खेला गया। विदर्भ ने मध्य प्रदेश को हराया, वहीँ दिल्ली ने जम्मू कश्मीर को बुरी तरह हराया। दिल्ली के लिए ऋषभ पन्त ने धाकड़ पारी खेली। इसके अलावा केरल ने गोवा को शिकस्त दी, केरल के लिए संजू सैमसन ने नाबाद 65 रनों की पारी खेली। वहीँ राजस्थान ने भी छत्तीसगढ़ को हरा दिया।

Ad

बंगाल, हरियाणा, आंध्रा और कर्नाटक ने भी अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की। पंजाब को हरियाणा ने हराया और युवराज सिंह कुछ ख़ास नहीं कर पाए, उन्होंने मात्र 8 रन बनाए। कर्नाटक की तरफ से तमिलनाडु के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए करुण नायर ने 52 गेंदों में 8 चौके और 8 छक्कों से शानदार 111 रन बनाए।

सभी मैचों का संक्षिप्त स्कोर इस प्रकार है:

सेन्ट्रल जोन

छतीसगढ़ - 103/10 (अमनदीप खरे 36, साहिल गुप्ता 27), राजस्थान - 104/3 (अंकित लाम्बा 54*, महिपाल लोमरोर 27*)

विदर्भ - 156/5 (अपूर्व वानखेड़े 43, गणेश सतीश 35), मध्य प्रदेश - 149/9 (सोहराब धालीवाल 45, अंशुल त्रिपाठी 39)

नॉर्थ जोन

जम्मू कश्मीर - 100/9 (परवेज रसूल 37, प्रणव गुप्ता 22), दिल्ली - 104/2 (ऋषभ पन्त 51, सार्थक रंजन 31)

पंजाब - 134/9 (मनदीप सिंह 30, बरिंदर सरन 19), हरियाणा - 136/5 (राहुल टेवटिया 37, हर्शल पटेल 31)

ईस्ट जोन

ओडिसा 179/6 (गोविंदा पोद्दार 55, राजेश धुपेर 42), त्रिपुरा - 107/10 (गुरिंदर सिंह 39, मुरासिंह 23)

झारखंड - 177/9 (इशांक जग्गी 72, इशान किशन 49), बंगाल - 179/4 (विवेक सिंह 63, श्रीवत्स गोस्वामी 58)

साउथ जोन

गोवा - 138/8 (कीनान वज 36, सगुन कामत 24), केरल - 140/1 (संजू सैमसन 65*, अरुण कार्तिक 37*)

हैदराबाद 129/9 (बवानका संदीप 39, अम्बाती रायडू 24), आंध्रा - 133/4 (रिकी भुई 73*, रवि तेजा 46)

कर्नाटक - 179/9 (करुण नायर 111, समर्थ 19), तमिलनाडु - 101/10 ( वॉशिंगटन सुंदर 34, विजय शंकर 20)

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications