# ग्रुप सी:
Ad

ग्रुप सी में मुंबई ने गोवा को 6 विकेट से, सौराष्ट्र ने सिक्किम को 7 विकेट से और रेलवे ने मध्य प्रदेश को 5 विकेट से हराया। गोवा ने पहले खेलते हुए 140/4 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में मुंबई ने पृथ्वी शॉ (47 गेंद 71) की धुआंधार पारी की मदद से 19वें ओवर में जीत हासिल कर ली।
Ad
सिक्किम की टीम सिर्फ 75 रन बनाकर ऑल आउट हुई, जिसके जवाब में सौराष्ट्र ने चेतेश्वर पुजारा (22 गेंद 39*) की तेज़ पारी की मदद से नौवें ओवर में ही जीत हासिल कर ली।
मध्य प्रदेश ने नमन ओझा (45 गेंद 74) की धुआंधार पारी की मदद से 159/6 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में रेलवे ने प्रथम सिंह के 61 रनों की मदद से आखिरी ओवर में जीत हासिल कर ली।
Edited by निशांत द्रविड़