सैयद मुश्ताक़ अली ट्रॉफी 2019: चौथे दिन के खेल का राउंड अप

Enter caption

# ग्रुप डी:

Ad
Enter caption

ग्रुप डी में असम ने बंगाल को 26 रनों से, छत्तीसगढ़ ने हरियाणा को पांच विकेट से, कर्नाटक ने मिज़ोरम को 137 रनों से और ओडिशा ने अरुणाचल प्रदेश को आठ विकेट से हराया। असम ने पहले खेलते हुए सिबशंकर रॉय (53 गेंद 83) और रियान पराग (47 गेंद 52) के अर्धशतकों की मदद से 162/5 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में बंगाल की टीम 136/9 का स्कोर ही बना सकी। अशोक डिंडा ने असम की पारी में चार विकेट लिए।

Ad

हरियाणा ने पहले खेलते हुए चैतन्य बिश्नोई (44 गेंद 65*) और राहुल तेवटिया (20 गेंद 59*) की धुआंधार पारियों की मदद से 210/5 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में छत्तीसगढ़ ने ऋषभ तिवारी (32 गेंद 62) और अमनदीप खरे (32 गेंद 60) की ताबड़तोड़ पारियों की मदद से आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत दर्ज़ कर ली।

कर्नाटक ने रोहन कदम (51 गेंद 78), करुण नायर (33 गेंद 71) और मनीष पांडे (13 गेंद 33) की धुआंधार पारियों की मदद से 242/4 का विशाल स्कोर बनाया, जिसके जवाब में मिज़ोरम की टीम 105/6 का स्कोर ही बनाए सकी। श्रेयस गोपाल ने सिर्फ आठ रन देकर चार विकेट लिए।

अरुणाचल प्रदेश की टीम सिर्फ 75 रन बनाकर ऑल आउट हो गई, जिसके जवाब में ओडिशा ने 14वें ओवर में ही सिर्फ दो विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। ओडिशा के देबब्रत प्रधान ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications