# ग्रुप डी:

ग्रुप डी में कर्नाटक ने छत्तीसगढ़ को 4 विकेट से, ओडिशा ने असम को 7 विकेट से, बंगाल ने अरुणाचल प्रदेश को 107 रनों से और हरियाणा ने मिजोरम को 39 रनों से हराया। छत्तीसगढ़ ने पहले खेलते हुए हरप्रीत सिंह के 79 रनों की मदद से 171/3 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में कर्नाटक ने कप्तान विनय कुमार (13 गेंद 34*) की धुआंधार पारी की मदद से चार गेंद शेष रहते जीत हासिल कर ली।
असम ने पप्पू रॉय के चार विकेट की बदौलत 142/9 का स्कोर ही बनाया, जिसके जवाब में ओडिशा ने बिप्लव सामंतरे के धुआंधार 49 रनों की मदद से 17वें ओवर में ही जीत हासिल कर ली।
बंगाल ने ऋद्धिमान साहा (62 गेंद 129 रन) के ताबड़तोड़ शतक की मदद से 234/4 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में अरुणाचल प्रदेश ने क्षितिज शर्मा के नाबाद 54 रनों के बावजूद 127/4 का स्कोर ही बनाया।
हरियाणा ने गुनतश्वीर सिंह के नाबाद 100 की मदद से 205/2 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में मिजोरम ने कप्तान तरुवर कोहली (63) और अखिल राजपूत (59) के अर्धशतकों के बावजूद 166/5 का स्कोर ही बनाया।