चेतेश्वर पुजारा की धुआंधार पारी, अर्जुन तेंदुलकर की घातक गेंदबाजी, पृथ्वी शॉ का तूफानी शतक

Warwickshire v Sussex Sharks - Royal London Cup
चेतेश्वर पुजारा ने धुआंधार बैटिंग का प्रदर्शन किया (सांकेतिक फोटो)

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2022 (SMAT 2022) के तीसरे राउंड में कुल 18 मुकाबले खेले गए। पृथ्वी शॉ ने इस मुकाबले में धुआंधार शतक जमाया। चेतेश्वर पुजारा ने भी तूफानी पारी खेली। अर्जुन तेंदुलकर ने गोवा के लिए खेलते हुए 4 विकेट हासिल किये।

ग्रुप ए

उत्तराखंड vs मध्य प्रदेश

उत्तराखंड ने 2 विकेट पर 194 रन बनाए। जवाब में खेलते हुए मध्य प्रदेश ने 9 विकेट पर 144 रन बनाए। वेंकटेश अय्यर के बल्ले से 42 रन आए।

मुंबई vs असम

मुंबई ने 61 रनों से जीत दर्ज की। मुंबई ने 3 विकेट पर 230 रन बनाए। पृथ्वी शॉ ने 61 गेंदों में 134 रन बनाए। असम की टीम 169 पर आउट हो गई।

मिजोरम vs विदर्भ

मुकाबले में विदर्भ ने 114 रनों से जीत दर्ज की। विदर्भ ने 6 विकेट पर 192 रन बनाए। मिजोरम ने 6 विकेट पर 78 रन बनाए।

राजस्थान vs रेलवे

राजस्थान ने पहले खेलते हुए 6 विकेट पर 167 रन बनाए। महिपाल लोमरोड़ ने 50 रन जड़े, रेलवे ने 8 विकेट पर 159 रन बनाए।

ग्रुप बी

पंजाब vs त्रिपुरा

त्रिपुरा ने 7 विकेट पर 118 रन बनाए। पंजाब ने 1 विकेट पर 119 रन बनाकर मैच जीत लिया।

मणिपुर vs पांडिचेरी

मणिपुर ने 7 विकेट पर 125 रन बनाए। पांडिचेरी ने 5 विकेट पर 122 रन बनाए।

दिल्ली vs उत्तर प्रदेश

दिल्ली 99 रन बनाकर आउट हो गई। यूपी ने 2 विकेट पर 102 रन बनाए।

गोवा vs हैदराबाद

हैदराबाद ने 6 विकेट पर 177 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 62 रन बनाए। गोवा के लिए अर्जुन तेंदुलकर ने 10 रन देकर 4 विकेट झटके, जवाब में गोवा 140 रन पर आउट हो गई।

ग्रुप सी

कर्नाटक vs मेघालय

मेघालय ने 8 विकेट पर 89 रन बनाए। जवाब में खेलते हुए कर्नाटक ने 1 विकेट पर 90 रन बनाए।

हरियाणा vs केरल

इस मैच में केरल ने 3 विकेट से जीत दर्ज की। हरियाणा ने 7 विकेट पर 131 रन बनाए। केरल ने 7 विकेट पर 132 रन बनाए।

अरुणाचल प्रदेश vs सेना

सेना ने 9 विकेट से मैच जीता। अरुणाचल की टीम 75 रन बनाकर आउट हो गई। सेना ने 1 विकेट पर 76 रन बनाए।

जम्मू एंड कश्मीर vs महाराष्ट्र

जम्मू एंड कश्मीर ने 5 विकेट पर 175 रन बनाए, महाराष्ट्र ने 7 विकेट पर 176 रन बनाए।

ग्रुप डी

बड़ौदा vs गुजरात

गुजरात ने 2 विकेट से जीत दर्ज की। बड़ौदा 153 रन बनाकर आउट हो गई। क्रुणाल पांड्या ने 57 रन बनाए। गुजरात ने 8 विकेट पर 156 रन बनाए।

नागालैंड vs सौराष्ट्र

सौराष्ट्र ने 97 रनों से जीत दर्ज की। पहले खेलते हुए सौराष्ट्र ने 5 विकेट पर 203 रन बनाए। चेतेश्वर पुजारा ने 35 गेंदों में 62 रन बनाए। समर्थ व्यास ने नाबाद 97 रन बनाए। नागालैंड ने 5 विकेट पर 106 रन बनाए।

हिमाचल प्रदेश vs बिहार

इस मुकाबले में हिमाचल ने पहले खेलते हुए 7 विकेट पर 179 रन बनाए। बिहार ने 6 विकेट पर 150 रन बनाए।

ग्रुप ई

सिक्किम vs तमिलनाडु

तमिलनाडु ने सिक्किम को 9 विकेट से हरा दिया।

झारखण्ड vs चंडीगढ़

चंडीगढ़ ने झारखण्ड को 9 विकेट से हरा दिया।

ओडिसा vs बंगाल

बंगाल ने 8 विकेट से जीत दर्ज की।

Quick Links