ऋतुराज गायकवाड़ का धुआंधार शतक, चेतेश्वर पुजारा की तूफानी पारी, अजिंक्य रहाणे का शर्मनाक प्रदर्शन

ऋतुराज पहले भी शतकीय पारी खेल चुके हैं
ऋतुराज पहले भी शतकीय पारी खेल चुके हैं

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy) के पांचवें राउंड में ऋतुराज गायकवाड़ ने तूफानी शतकीय पारी खेली। उनके अलावा चेतेश्वर पुजारा ने धुआंधार फिफ्टी जमाई। अर्जुन तेंदुलकर ने 2 विकेट झटके और अजिंक्य रहाणे फ्लॉप रहे। वह बिना खाता खोले चलते बने।

ग्रुप ए

असम vs रेलवे

असम ने पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 134 रन बनाए। जवाब में रेलवे ने 2 विकेट पर 135 रन बनाए।

मध्य प्रदेश vs मिजोरम

मिजोरम ने 6 विकेट पर 94 रन बनाए। एमपी ने 4 विकेट पर 98 रन बनाकर मैच जीत लिया।

मुंबई vs राजस्थान

मुंबई ने 6 विकेट पर 159 रन बनाए। रहाणे खाता नहीं खोल पाए। राजस्थान 7 विकेट पर 139 रन बना पाई।

उत्तराखंड vs विदर्भ

विदर्भ ने 6 विकेट पर 157 रन बनाए। जवाब में उत्तराखंड ने 8 विकेट पर 155 रन बनाए।

ग्रुप बी

गोवा vs उत्तर प्रदेश

गोवा ने 11 रनों से जीत दर्ज की। गोवा ने 7 विकेट पर 131 रन बनाए। यूपी ने 8 विकेट पर 120 रन बनाए। अर्जुन तेंदुलकर ने 2 विकेट झटके।

मणिपुर vs पंजाब

मणिपुर की टीम 40 पर आउट हो गई। पंजाब ने 1 विकेट पर 43 रन बनाकर मैच जीत लिया।

दिल्ली vs हैदराबाद

दिल्ली ने 6 विकेट पर 196 रन बनाए। यश धुल ने 73 रन जड़े। जवाब में हैदराबाद 150 पर सिमट गई।

पांडिचेरी vs त्रिपुरा

त्रिपुरा ने 6 विकेट पर 159 रन बनाये। जवाब में पांडिचेरी ने 8 विकेट पर 136 रन बनाए।

ग्रुप सी

हरियाणा vs जम्मू एंड कश्मीर

इस मैच में हरियाणा ने 4 विकेट से जीत दर्ज की। पहले खेलते हुए जम्मू एंड कश्मीर ने 6 विकेट पर 134 रन बनाए। जवाब में हरियाणा ने 6 विकेट पर 138 रन बनाए।

अरुणाचल प्रदेश vs कर्नाटक

अरुणाचल की टीम 75 रनों पर सिमट गई। जवाब में कर्नाटक ने बिना विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया।

केरल vs महाराष्ट्र

महाराष्ट्र ने इस मैच में 4 विकेट पर 167 रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड़ ने 114 रनों की तूफानी पारी खेली। जवाब में केरल 8 विकेट पर 127 रन बना पाई।

सेना vs मेघालय

मेघालय ने 5 विकेट पर 148 रन बनाए। जवाब में सेना ने 5 विकेट पर 151 रन बनाए।

ग्रुप डी

गुजरात vs नागालैंड

गुजरात की टीम 9 विकेट से जीती। नागालैंड ने 8 विकेट पर 119 रन बनाए। गुजरात ने एक विकेट पर लक्ष्य प्राप्त किया।

आंध्रा vs बिहार

आंध्रा ने 8 विकेट पर 186 रन बनाए। जवाब में बिहार ने 2 विकेट पर 181 रन बनाए।

हिमाचल प्रदेश vs सौराष्ट्र

हिमाचल ने 8 विकेट पर 157 रन बनाए। जवाब में सौराष्ट्र ने 9 विकेट पर 144 रन बनाए। पुजारा ने 38 गेंदों में 57 रन बनाए।

ग्रुप ई

बंगाल vs सिक्किम

बंगाल ने 6 विकेट पर 179 रन बनाए। जवाब में सिक्किम ने 8 विकेट पर 95 रन बनाए।

चंडीगढ़ vs छत्तीसगढ़

चंडीगढ़ ने 6 विकेट पर 150 रन बनाए। जवाब में छत्तीसगढ़ ने 2 विकेट पर 156 रन बनाए।

तमिलनाडु vs झारखण्ड

तमिलनाडु 138 रन बनाकर आउट हो गई। जवाब में झारखण्ड ने 8 विकेट पर 126 रन बनाए।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma