अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली टीम ने फाइनल में धाकड़ प्रदर्शन कर जीता ख़िताब 

टूर्नामेंट में मुंबई का धाकड़ प्रदर्शन रहा है
टूर्नामेंट में मुंबई का धाकड़ प्रदर्शन रहा है

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy) में धाकड़ खेल का प्रदर्शन करते हुए मुंबई ने फाइनल में हिमाचल प्रदेश को हराते हुए पहली बार खिताबी जीत दर्ज की। मुंबई ने कोलकाता में खेले गए इस मैच में हिमाचल को 3 विकेट के अंतर से पराजित कर दिया। पहले खेलते हुए हिमाचल ने 8 विकेट पर 143 रन बनाए। जवाब में खेलते हुए मुंबई ने तीन गेंद शेष रहते 7 विकेट पर 146 रन बनाकर ख़िताब अपने नाम कर लिया।

टॉस जीतकर मुंबई ने गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। हिमाचल की खराब शुरुआत रही और ओपनर अंकुश बैंस महज 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनके बाद सुमित वर्मा भी 8 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। निखिल गांगटा अच्छी शुरुआत करने में सफल रहे थे लेकिन इसे बरकरार रखने में नाकाम रहे और 22 रन बनाकर आउट हो गए। अक्षवशिष्ट के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। वह 25 रन बनाकर आउट हो गए। निचले क्रम से एकांत सेन ने 37 और मयंक डागर ने नाबाद 21 रन बनाए। इस तरह हिमाचल की टीम 8 विकेट पर 143 रनों के स्कोर तक पहुंची। मुंबई के लिए मोहित अवस्थी और तनुश कोटियन ने 3-3 विकेट झटके।

जवाब में खेलते हुए मुंबई ने पृथ्वी शॉ और अजिंक्य रहाणे के विकेट गंवा दिए। दोनों क्रमशः 11 और 1 रन बनाकर चलते बने। उनके बाद यशस्वी जायसवाल ने 27 रन बनाए। श्रेयस अय्यर धाकड़ शुरुआत करने के बाद 34 रन बनाकर चलते बने। यहाँ से कुछ और विकेट गिरे लेकिन सरफराज खान क्रीज पर टिके रहे। उन्होंने जिम्मेदारी से खेलते हुए 31 गेंदों में नाबाद 36 रन बनाए और मुंबई को 3 विकेट से जीत दिलाई। हिमाचल के लिए वैभव अरोड़ा ने सबसे ज़्यादा 3 विकेट झटके। ऋषि धवन और मयंक डागर को 2-2 विकेट मिले। मुंबई ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी पहली बार जीती है।

Quick Links

App download animated image Get the free App now