बतौर मेंटर टीम के साथ धोनी रहेंगे (फोटो - BCCI TWITTER)T20 World Cup में भारतीय टीम (Indian Team) के अभ्यास मैच की पूर्व संध्या पर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) टीम के साथ शामिल हो गए हैं। महेंद्र सिंह धोनी मेंटर की भूमिका में टीम में शामिल हुए हैं। बीसीसीआई ने एक ट्वीट करते हुए धोनी के टीम में शामिल होने की जानकारी प्रदान की है। वर्ल्ड कप के दौरान अब माही टीम के साथ ही रहेंगे।बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर दो फोटो पोस्ट की हैं और महेंद्र सिंह धोनी इनमें दिखाई दे रहे हैं। कैप्शन में लिखा गया है कि किंग का गर्म जोशी से स्वागत है। महेंद्र सिंह धोनी एक नई भूमिका के साथ टीम इंडिया में फिर से आ गए हैं।BCCI@BCCIExtending a very warm welcome to the KING 👑@msdhoni is back with #TeamIndia and in a new role!💪9:29 AM · Oct 17, 2021114172950Extending a very warm welcome to the KING 👑@msdhoni is back with #TeamIndia and in a new role!💪 https://t.co/Ew5PylMdRyउल्लेखनीय है कि धोनी को टी20 वर्ल्ड कप तक टीम इंडिया का मेंटर बनाया गया है। इसकी घोषणा बीसीसीआई ने टीम के साथ ही कर दी थी। कुछ दिनों पहले एक और नई चीज सामने आई जिसमें पता चला कि माही टीम के साथ रहकर काम करने के बदले एक रुपया भी चार्ज नहीं करेंगे, वह फ्री में टीम इंडिया के साथ मेंटर के रूप में कार्य करेंगे। उनके इस निर्णय की जमकर तारीफ भी की गई। धोनी के अनुभव को देखते हुए उन्हें टीम इंडिया का मेंटर बनाया गया है।उल्लेखनीय है कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने पहली बार 2007 में हुए टी20 वर्ल्ड कप में ख़िताब हासिल किया था। इसके अलावा 2011 में वनडे वर्ल्ड कप भी टीम ने जीता था। चैम्पियंस ट्रॉफी में भी भारतीय टीम ने उनकी कप्तानी में जीत दर्ज की थी। इतना अनुभव होने के चलते बोर्ड ने उन्हें टीम के साथ जोड़ने का मन बनाया और उनसे बात भी की। वह इस कार्य के लिए राजी भी हो गए।भारतीय टीम सोमवार को इंग्लैंड के खिलाफ वॉर्म अप मैच के साथ अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी एक अभ्यास मैच खेला जाना है।