T20 World Cup 2024 : इस खिलाड़ी का सेलेक्शन टीम इंडिया को पड़ सकता है भारी, चयनकर्ताओं से हुई बड़ी चूक!

शिवम दुबे के फॉर्म ने बढ़ाई टेंशन
शिवम दुबे के फॉर्म ने बढ़ाई टेंशन

Shivam Dube Flopped After T20 WC Selection : आईपीएल 2024 के परफॉर्मेंस के आधार पर टी20 वर्ल्ड कप के लिए कई सारे भारतीय खिलाड़ियों का चयन भारतीय टीम में हुआ। हालांकि कई खिलाड़ी ऐसे भी रहे जो अपना चयन होते ही परफॉर्म करना भूल गए और लगातार फ्लॉप होने लगे। चेन्नई सुपर किंग्स के युवा ऑलराउंडर शिवम दुबे भी इन्हीं में से एक प्लेयर हैं। अगर उनके परफॉर्मेंस को हम दो भागों में बांटकर देखें तो टी20 वर्ल्ड कप टीम के चयन के पहले तक वो काफी लाजवाब खेल दिखा रहे थे। हालांकि टीम में नाम आने के बाद से ही वो लगातार फ्लॉप होने लगे।

पहले हाफ में शिवम दुबे का परफॉर्मेंस रहा था लाजवाब

शिवम दुबे ने आईपीएल के पहले हाफ के दौरान 58.3 की औसत से रन बनाए थे और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 172.4 का रहा था। इसी वजह से उनकी काफी चर्चा हो रही थी। ये उनका टी20 वर्ल्ड कप टीम के चयन से पहले का प्रदर्शन है। इसी आधार पर उनका चयन भारत की वर्ल्ड कप टीम में हुआ था। रिंकू सिंह का चयन ना करके सेलेक्टर्स ने उन्हें प्राथमिकता दी।

भारतीय टीम में चयन के बाद शिवम दुबे लगातार हुए फ्लॉप

हालांकि टीम में नाम आते ही शिवम दुबे लगातार फ्लॉप होने लगे। पंजाब किंग्स के खिलाफ दोनों ही मैचों में शिवम दुबे पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के दौरान 13 गेंद पर 21 रन बनाए और टीम को जीत के करीब नहीं ले जा सके। इसके अलावा सीएसके और आरसीबी मैच के दौरान जब टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरुरत थी, तब भी शिवम दुबे फ्लॉप रहे। उन्होंने कुल मिलाकर 15 गेंद खेली और इस दौरान सिर्फ 7 रन बनाए। वो एक भी चौका या छक्का इन 15 गेंदों के दौरान नहीं लगा सके और इसका खामियाजा टीम को प्लेऑफ से बाहर होकर भुगतना पड़ा।

टी20 वर्ल्ड कप में सेलेक्शन के बाद शिवम दुबे ने सिर्फ 9.2 की औसत से रन बनाए

टी20 वर्ल्ड कप टीम में चयन होने के बाद से ही शिवम दुबे का प्रदर्शन काफी नीचे चला गया। वो इसके बाद 9.2 की औसत से ही रन बना पाए और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी सिर्फ 112 का रहा। किसी को यकीन ही नहीं हो रहा है कि ये वही शिवम दुबे हैं जो इससे पहले 172.4 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग कर रहे थे। अगर शिवम दुबे का प्रदर्शन ऐसा ही रहा तो फिर टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को इसका बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
App download animated image Get the free App now