तमिल एक्टर को एमएस धोनी ने दिया खास गिफ्ट, तस्वीर हुई वायरल 

तमिल एक्टर को एम एस धोनी ने गिफ्ट किया अपना बल्ला
तमिल एक्टर को एम एस धोनी ने गिफ्ट किया अपना बल्ला

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) हमेशा ही अपने प्रशंसकों को आश्चर्यचकित करते रहते हैं। हाल ही में ऐसा ही कुछ देखने को मिला है, जब चेन्नई सुपर किंग्स के मौजूदा कप्तान ने अपना ऑटोग्राफ वाला बल्ला तमिल एक्टर और कॉमेडियन योगी बाबू को उपहार के रूप में दिया। इस बल्ले का उपयोग एमएस धोनी ने नेट्स में प्रैक्टिस के दौरान किया था।

Ad

सोशल मीडिया पर इसी से जुड़ी एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें तमिल एक्टर को एक बल्ले के साथ देखा जा सकता है, जिस पर बेस्ट विशेस योगी बाबू लिखा हुआ है। वायरल तस्वीर को लेकर कहा जा रहा है कि इस बैट को धोनी ने दिया है। कॉमेडियन योगी बाबू एक्टिंग करने के अलावा क्रिकेट खेल से भी काफी लगाव रखते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी कई ऐसी तस्वीरें वायरल हुई है जिनमें वह क्रिकेट खेलते हुए नजर आए हैं।

Ad

दरअसल योगी बाबू लेट्स गेट्स मैरिड में एक एक्टर की भूमिका निभाने वाले हैं। यह फिल्म धोनी के प्रोडक्शन हाउस के अंडर बन रही है।

वहीं यह पहली बार नहीं है, जब एमएस धोनी अपने प्रशंसकों के प्रति इतना प्यार से पेश आए हों। खेल के मैदान से दूर धोनी अक्सर फैंस को निराश नहीं करते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी बहुत सी तस्वीरें उपलब्ध हैं, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी अपने प्रशंसकों के साथ पोज़ देते हुए दिखाई देते हैं।

हाल ही में धोनी ट्रैक्टर चलाते हुए दिखाई दिए थे। उन्होंने खुद अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की थी और वह कुछ समय में वायरल भी हो गई थी।

आईपीएल 2023 के लिए महेंद्र सिंह धोनी कर रहे हैं प्रैक्टिस

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) के 16वे सीजन का बिगुल दिसंबर में ही नीलामी के साथ बज चुका था। इस बीच धोनी आईपीएल के लिए नेट में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने अभी से ही अभ्यास करना शुरू कर दिया है और इस दौरान की उनकी कई वीडियो और तस्वीरें भी सामने आईं थी।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications