महेंद्र सिंह धोनी के बिना टीम इंडिया मुश्किल में फंस सकती है : गैरी कर्स्टन

भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने बुधवार को भारतीय टीम की कप्तानी छोड़ने की घोषणा की थी। सिर्फ एक विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में टीम इंडिया में खेलने के निर्णय पर उनके आलोचकों ने सवाल भी खड़े किए। सीमित ओवर प्रारूप की कप्तानी से धोनी को हटाये जाने की अटकलों को लेकर पिछले साल पूर्व भारतीय कोच गैरी कर्स्टन ने चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था “अगर किसी को उनकी क्षमता पर शक है, तो मुझे लगता है यह एक बहुत बड़ी गलती होगी। आप अपने जोखिम पर ही उन्हें बदल सकते हैं।“ मेरे अनुभव के अनुसार सभी महान खिलाड़ियों ने संन्यास लेने तक शानदार प्रदर्शन किया है। अगर आप धोनी को बाहर करना चाहते हो, तो यह भी जानना चाहिए कि उन्होंने विश्वकप में शानदार प्रदर्शन किया है, फिर आप यह रिस्क ले सकते हैं। गैरी कर्स्टन 2011 विश्वकप तक भारतीय टीम के कोच रहे हैं। इस दौरान भारत ने 28 वर्ष बाद विश्वकप का खिताब अपने नाम किया था। टीम इंडिया के हर खिलाड़ी के साथ इस पूर्व दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी के संबंध मधुर रहे। कप्तान और कोच के शानदार तालमेल से मैदान पर भी अच्छे नतीजे देखने को मिले। 2011 विश्वकप में अद्भुत जीत का वो लम्हा भारतीय क्रिकेट इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में दर्ज हो गया। महेंद्र सिंह धोनी द्वारा अचानक कप्तानी छोड़ने के फैसले ने करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के दिलों को तोड़ दिया। सभी को इस निर्णय ने हैरत में डाल दिया। हर भारतीय फैन यह सोच रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी के बिना टीम इंडिया कहां होगी। गैरी कर्स्टन ने धोनी को काफी करीब से जाना है, क्योंकि उनकी कोचिंग के दौरान धोनी टीम के कप्तान थे और 2011 विश्वकप जीता था। इस पूर्व दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी कि धोनी के बारे में बताई गई बातें निश्चित रूप से लाभदायक होगी। इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वन-डे और टी20 सीरीज के लिए विराट कोहली नए कप्तान बनने की दौड़ में पहली पसंद होंगे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications