Varun Chakravarthy Wife Neha Khedekar beautiful pics: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। चक्रवर्ती ने जब से टीम इंडिया में वापसी की है, तब से वह सुर्खियों में बने हुए हैं। वरुण अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। वरुण चक्रवर्ती की पर्सनल लाइफ और उनकी पत्नी के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। आपको बता दें कि वरुण चक्रवर्ती ने अपनी दोस्त नेहा खेडेकर से लव मैरिज की थी। दोनों की शादी कोविड-19 के दौरान हुई थी और शादी से पहले काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया था।
लंबे समय तक साथ रहने के बाद, नेहा और वरुण ने आपसी सहमति से शादी का निर्णय लिया था। वरुण और नेहा की शादी 12 दिसंबर 2020 को हुई थी। हालांकि, इनकी शादी 2020 की शुरुआत में होने वाली थी, लेकिन कोविड-19 के कारण दोनों की शादी में देरी हो गई थी। इसी कड़ी में, हम आपको वरुण चक्रवर्ती की पत्नी नेहा खेडेकर की पांच खूबसूरत तस्वीरें दिखाते हैं।
वरुण चक्रवर्ती की वाइफ नेहा की पांच खूबसूरत तस्वीरें
नेहा खेडेकर लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं और सोशल मीडिया पर भी बहुत कम एक्टिव रहती हैं। वह बेहद सुंदर हैं।

नेहा खेडेकर फिटनेस फ्रीक हैं वे अपनी फिटनेस का खास ध्यान रखती हैं। यह बात उनके सोशल मीडिया अकाउंट से साफ जाहिर होती है। डेली जिम जाना और हेल्दी खाना उनके डेली रूटीन का हिस्सा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वरुण चक्रवर्ती की पत्नी नेहा खेडेकर हाउसवाइफ हैं। उन्हें फोटोग्राफी का शौक है और वह एक एनिमल लवर भी हैं।

इसके अलावा नेहा खेडेकर क्रिकेट की भी शौकीन हैं। शादी के दौरान, उन्होंने स्टेज पर ही वरुण चक्रवर्ती के साथ मैच खेला था।

नेहा खेडेकर को कई बार स्टेडियम में स्पॉट किया जा चुका है। वरुण चक्रवर्ती के मैच के दौरान, नेहा अक्सर उन्हें चीयर करने के लिए स्टेडियम में नजर आती हैं।
