इस महीने की 15 जनवरी से पुणे में एमसीए स्टेडियम पर शुरू हो रही भारत और इंग्लैंड सीमित ओवर सीरीज में टीम इंडिया एक नई पोशाक में नजर आएगी। निवर्तमान भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने नई जर्सी के महत्व पर ज़ोर देते हुए कहा "खेल को कुछ वर्षों में विकसित किया गया है और इसके लिए डिजाइन किए गए किट टीम प्रबंधन और नाइकी (Nike) के लिए हमेशा प्राथमिकता में रहे हैं।" भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर भारतीय टीम की नई पोशाक के बारे में जानकारी दी। Redefine the Game. Define Your Future. Introducing the new national ODI team jersey. In stores now. pic.twitter.com/DotMYjksKN — BCCI (@BCCI) January 12, 2017 नाइकी भारतीय टीम की ड्रेस का आधिकारिक पार्टनर और वर्ष दर वर्ष टीम के लिए नीली जर्सी लॉन्च करता रहता है। जनवरी 2015 में इस कंपनी ने प्लास्टिक रिसाइकल बोटल्स की सामग्री से एकदिवसीय मैचों के लिए जर्सी बनाई थी। 2016 में वर्ल्ड टी20 से पहले भी एक नई जर्सी लॉन्च की गई थी। अभी लॉन्च हुई जर्सी को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वन-डे सीरीज में उपयोग लिया जाएगा। इसमें तीन नए फीचर है, इनमें एक 4डी फीचर है, यह खिलाड़ियों को सभी दिशाओं से हवा प्रदान करने में सहायक होगा और अधिक ताप का अहसास नहीं होने देगा। एक अन्य फीचर जीरो डिसट्रेक्शन से खिलाड़ियों को व्याकुलता कम कर खेल पर ध्यान देने में मदद होती है। नई जर्सी के साथ भारतीय टीम को खेलता देखकर दर्शकों को एक अलग अहसास दिखेगा, साथ ही टीम इंडिया भी कुछ नई चीजों के साथ मैदान पर होगी। क्योंकि इस बार टीम इंडिया की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी की बजाय विराट कोहली करते हुए दिखेंगे। नाइकी द्वारा लॉन्च नई जर्सी भारतीय महिला और पुरुष, दोनों टीमों के लिए होगी। भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वन-डे और टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुक़ाबला 15 जनवरी को पुणे में खेला जाएगा।