विराट कोहली की कप्तानी में खेलने वाली सर्वश्रेष्ठ भारतीय वनडे एकादश

मध्यक्रम

Ad
विराट कोहली

कप्तान विराट कोहली ने साल 2017 में अपने प्रदर्शन से हर भारतीय फ़ैंस का दिल जीता था। उन्होंने इस बात को साबित किया है कि कप्तानी का असर उनकी बल्लेबाज़ी पर ज़रा भी नहीं पड़ता। पिछले साल उन्होंने 26 पारियों में 76.84 की औसत से 1460 रन बनाए हैं जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 131 था। इस दौरान उन्होंने 7 अर्धशतक और 6 शतक लगाए थे। 2017 में ही विराट की कप्तानी में टीम इंडिया ने लगातार 5 वनडे सीरीज़ जीती थी। साल 2018 की शुरुआत टीम इंडिया के लिए शानदार रही और विराट कोहली ने अपनी कप्तानी में दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ वनडे सीरीज़ में टीम इंडिया को जीत दिलाई। इस साल कोहली ने 9 पारियों में 124.83 की औसत से 749 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 160* रहा। अजिंक्य रहाणे अजिंक्य रहाणे साल 2017 में टीम इंडिया की तरफ़ से 5वें सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ थे, उन्होंने 12 पारियों में 48.83 की औसत से 586 रन बनाए थे। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 103 था। साल 2018 में 5 पारियों में रहाणे ने 140 रन बनाए हैं। केदार जाधव इस लिस्ट में केदार जाधव का नाम आना हैरानी की बात हो सकती है, लेकिन ये बात ध्यान देने वाली है कि जाधव ने साल 2017 में 18 पारियों में 40.07 की औसत से 561 रन बनाए थे। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 120 रन था। जाधव ने 15 पारियों में 10 विकेट हासिल किए।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications