विकेटकीपर
टीम इंडिया के वनडे प्लेइंग इलेवन में महेंद्र सिंह धोनी की जगह और कोई नहीं ले सकता। वो दुनिया के बेहतरीन विकेटकीपर्स में से एक हैं। पिछले साल उन्होंने 22 पारियों में 60.61 की औसत से 788 रन बनाए थे। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 134 था। साल 2017 में धोनी टीम इंडिया की तरफ़ से चौथे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। इस साल 6 वनडे पारियों में धोनी ने 37 की औसत से 148 रन बनाए हैं। हाल में ही वो वनडे में 10 हज़ार रन बनाने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बने हैं। विकेटकीपिंग करते हुए उन्होंने 300 कैच लपकने का आंकड़ा पूरा किया है।
ऑल राउंडर
हार्दिक पांड्या को टीम इंडिया में इसलिए मौका दिया गया था क्योंकि उन्होंने मुंबई इंडियंस टीम में रहते हुए शानदार खेल दिखाया था। पांड्या एक ऑलराउंडर हैं उन्होंने अक्टूबर 2016 में वनडे में डेब्यू किया था। साल 2017 की आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफ़ी में उन्होंने 3 पारियों में 194.44 की स्ट्राइक रेट से 105 रन बनाए थे। साल 2017 में उन्होंने 19 पारियों में 557 रन बनाए थे और 28 मैच में 31 विकेट हासिल किए थे। इस साल उन्होंने 6 पारियों में 68 रन बनाए हैं और 9 मैच में 5 विकेट हासिल किए हैं।