Ad
पाटिल काफी आक्रामक खिलाड़ी हैं और साल 2014 में वह उन सात खिलाड़ियों में से एक थे, जिन्होंने अपना डेब्यू वर्ल्डकप क्वालीफ़ायर में स्कॉटलैंड के खिलाफ किया था। वह उस मैच में शतक के बेहद करीब 99 रन पर आउट हो गए थे। पाटिल मूलत: भारत के मुंबई शहर के रहने वाले हैं। वह राज्य स्तर पर मुंबई के लिए अंडर-19 और अंडर-22 टीम में खेल चुके हैं। साल 2005 में वह यूएई चले गये जहाँ उन्होंने उनके लिए क्रिकेट खेलनी की बात कही। तो उन्हें टीम में शामिल किया गया। साल 2015 के वर्ल्डकप में वह यूएई टीम के नियमित सदस्य रहे थे।
Edited by Staff Editor