महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला फिलहाल कुछ कम जरुर चल रहा है लेकिन पूर्व भारतीय विकेटकीपर किरण मोरे ने कहा है कि टीम में उनकी अभिन्न भूमिका से ही सफलता का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। उन्होंने टीम की सफलता के लिए महेंद्र सिंह धोनी का मैदान पर रहना ही काफी बताया है। टाइम्स ग्रुप के एक अख़बार को उन्होंने यह बताया है।
बकौल किरण मोरे धोनी एक अहम खिलाड़ी है और इस बात पर कहीं कोई सवाल भी नहीं होना चाहिए। उन्होंने टीम के लिए माही को मुख्य खिलाड़ी करार दिया। गेंदबाजों में खासकर स्पिनरों को धोनी की अनुपस्थिति का भरपूर फायदा मिल रहा है। वे विकेट के पीछा काफी अहम हैं। वे उनको बताते रहते हैं कि कौन सी गेंद कहाँ डालनी है।
गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका दौरे पर चौथे वन-डे में 42 रनों की पारी के अलावा धोनी का बल्ला ज्यादातर मौकों पर खामोश ही रहा है। दक्षिण अफ्रीका में विकेट के पीछे धोनी काफी प्रभावशाली रहे हैं। विराट कोहली के कप्तान होने के बावजूद धोनी फील्डिंग सेट करते हैं, गेंदबाजों को सलाह देते रहते हैं और विकेट के पीछे से बताते रहते हैं कि क्या करना है।
किरण मोरे ने कहा कि धोनी की उपस्थिति से विराट कोहली को भी काफी फायदा हुआ है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम के परफेक्शन में धोनी की मुख्य किरदार हैं। उनके अनुसार धोनी के रहने से कोहली तनाव मुक्त रहते हैं।
किरण मोरे की बातों की तरफ गौर किया जाए तो सच्चाई नजर आती है। फील्ड सेट करने की बात हो या डीआरएस लेना हो, कोहली हमेशा धोनी से बिना पूछे कुछ नहीं करते। इसके अलावा किसी भी तरह के आउट में धोनी की भूमिका खासी रहती है। उनका अनुभव इस स्तर पर है कि उनकी शारीरिक भाषा से मालूम पड़ता है कि अम्पायर का फैसला क्या होगा। दर्शक भी उनके इस अनुभव को सलाम करते हैं।
Published 19 Feb 2018, 12:29 IST