IPL अटूट बंधन: 5 विदेशी खिलाड़ी जिन्होंने अब तक केवल एक ही फ़्रैंचाइज़ी के लिए खेला है

काइरोन पोलार्ड

Ad

काइरोन पोलार्ड के बिना मुंबई इंडियंस की कल्पना करना भी मुश्किल है। त्रिनिदाद के इस विस्फोटक बल्लेबाज़ ने 2010 में पहली बार आईपीएल में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी और अपने प्रदर्शन से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। पिछले कुछ सालों में, वो मुंबई टीम का एक अनिवार्य हिस्सा बन गए हैं। आईपीएल में खेले अपने 130 मैचों में उन्होंने 145 की स्ट्राइक रेट से 2419 रन बनाये हैं। उन्होंने आईपीएल करियर में 151 छक्के लगाकर मुंबई के क्रिकेट प्रशंसकों का भरपूर मनोरंजन किया है। भले ही उन्होंने ज़्यादा रन ना बनाए हों लेकिन जब भी मुंबई को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है, पोलार्ड अपनी टीम की अपेक्षाओं पर हमेशा खरे उतरे हैं। जैसे, आईपीएल 2013 के फाइनल में उन्होंने ज़रूरत के समय 32 गेंदों में ताबड़तोड़ 60 रन बनाए थे और एमआई की ख़िताबी जीत के नायक बने थे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications