महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर बनी फिल्म 'एम एस धोनी-द् अनटोल्ड स्टोरी' का बनेगा सीक्वल

महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए खुशखबरी है। साल 2016 में धोनी के जीवन पर बनी फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' का सीक्वल भी अब बनेगा। अंग्रेजी वेबसाइट मिड डे के मुताबिक इस सीक्वल में धोनी के कप्तानी में साल 2011 में टीम इंडिया के वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद की कहानी दिखलाई जाएगी। इस फिल्म में भी मुख्य किरदार में सुशांत सिंह राजपूत ही नजर आएंगे। महेंद्र सिंह धोनी के क्रिकेटिंग करियर के अलावा फिल्म में उनके निजी जीवन के बारे में भी दिखया जाएगा। मिड डे के सूत्रों के मुताबिक सीक्वल के अगले पार्ट में इसी साल आईपीएल में धोनी के कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स के चैंपियन बनने को भी दिखाया जा सकता है। इसके अलावा 2015 में भारतीय टीम के विश्व कप सेमीफाइनल तक के सफर को भी इस फिल्म में दिखाया जा सकता है। गौरतलब है साल 2016 में महेंद्र सिंह धोनी कि निजी जिंदगी और क्रिकेट करियर को लेकर 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी का किरदार निभाया था। इसके अलावा दिशा पाटनी और कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में थीं। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म काफी हिट रही थी और धोनी के प्रशंसकों ने इसे हाथों हाथ लिया था। भारत में जितना लोग क्रिकेट को पसंद करते हैं शायद उससे ज्यादा एम एस धोनी के फैंस भी हैं। धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम आईसीसी के तीनों खिताब जीत चुकी है। 2007 में पहली बार उनकी कप्तानी में टीम ने टी20 विश्व कप जीता था। इसके बाद 2011 में टीम इंडिया वर्ल्ड चैंपियन बनी। 2013 में इंग्लैंड को उन्हीं के घर में भारत ने हराकर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। इसके अलावा धोनी अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को कई आईपीएल खिताब दिला चुके हैं। इस सीजन भी चेन्नई सुपर किंग्स ने ही आईपीएल का खिताब जीता। धोनी ने बल्ले से भी खूब रन बनाए।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications