तिलकरत्ने दिलशान ने एकदिवसीय और टी20 अंतर्राष्ट्रीय से संन्यास की घोषणा की

श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान ने एकदिवसीय और टी20 अंतर्राष्ट्रीय से संन्यास की घोषणा कर दी है। टेस्ट क्रिकेट से 2013 में ही रिटायर हुए दिलशान अभी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे उम्रदराज़ क्रिकेटरों में एक हैं। दिलशान के श्रीलंका के लिए अभी 329 एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय और 78 टी20 अंतर्राष्ट्रीय खेले हैं। हालाँकि वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को दाम्बुला में अपना आखिरी एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला खेलेंगे। वहीँ 6 और 9 सितम्बर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले टी20 मैच श्रीलंका के लिए उनके आखिरी दो टी20 अंतर्राष्ट्रीय होंगे। ये मैच क्रमशः पल्लेकेले और कोलंबो में खेले जाएंगे। दिलशान के संन्यास के पीछे का प्रमुख कारण ये है कि 2019 विश्व कप तक वो खेल नहीं पाएंगे और अभी श्रीलंका की नई टीम बनने की ओर अग्रसर है और ऐसे में दिलशान का टीम से जाना जरुरी हो गया था। हालाँकि 2013 के बाद से वो एकदिवसीय में काफी बेहतरीन फॉर्म में रहे हैं और 2015 में उन्होंने 1207 रन बनाये थे। लेकिन 40 साल की उम्र के कारण उनका अब अगले विश्व कप तक खेलना मुश्किल था। 1999 में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ अपना पहला एकदिवसीय मैच खेलने वाले दिलशान ने श्रीलंका के लिए 22 शतक और 47 अर्धशतक की मदद से 10248 रन बनाये हैं। इसके अलावा उन्होंने 106 विकेट भी लिए हैं। यहाँ तक कि दिलशान ने श्रीलंका के लिए विकेटकीपिंग भी की है। दिलशान ने एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय में चार बार एक कैलेंडर वर्ष में 1000 से ज्यादा रन बनाये हैं। एकदिवसीय में उनका सर्वाधिक स्कोर 161 रहा जो उन्होंने पिछले विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था। भारत के खिलाफ उन्होंने दो बार 160 का स्कोर बनाया था। 78 टी20 में उन्होंने श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 1884 रन बनाये हैं। उन्होंने टी20 में एक शतक और 13 अर्धशतक लगाया है। उन्होंने टी20 में 7 विकेट भी लिए हैं और 2014 की वर्ल्ड टी20 विजेता श्रीलंकाई टीम के सदस्य भी रह चुके हैं। दिलशान ने 2009 वर्ल्ड टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाये थे। उन्होंने अपना एकमात्र टी20 शतक ऑस्ट्रेलिया के ही खिलाफ 2011 में पल्लेकेले में लगाया था। इसके अलावा तिलकरत्ने दिलशान 2010 से 2012 तक श्रीलंकाई टीम के कप्तान भी रह चुके हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications