ऑस्ट्रेलिया के 10 महानतम टेस्ट खिलाड़ी

#9. ग्रेग चैपल
Ad
grer

अपने रिटायरमेंट तक चैपल, ऑस्ट्रेलियाई के ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। चैपल कई विवादों में फंसे, लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि वह विश्व क्रिकेट से सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। अपने पहले टेस्ट में चैपल ने इंग्लैंड के खिलाफ शतक जमाया था। मिड ऑफ और मिड ऑन के बीच से उनका शानदार तकनीकी शॉट हमेशा याद किया जाता रहेगा। 1974 में चैपल ने वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक पारी में 247 रन और दूसरी पारी में 133 रन बनाए। 1990 तक यह आंकड़ा एक टेस्ट में सर्वाधिक रनों के रूप में दर्ज रहा। ग्राहम गूच ने इस रिकॉर्ड को तोड़ा। 14 साल लंबे टेस्ट करियर में चैपल ने 87 मैचों में 53.86 के औसत के साथ 7110 रन बनाए। उनके नाम पर 31 अर्धशतक और 24 शतक दर्ज हैं। चैपल अच्छे पार्ट टाइम बोलर भी थे। उनके नाम पर 46 टेस्ट विकेट भी हैं। 1972 में सिडनी में पाकिस्तान के खिलाफ 61 रनों पर 5 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। रिटायरमेंट तक चैपल के नाम पर टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक कैच (122) का रिकॉर्ड भी दर्ज था। चैपल के नाम पर पहले और आखिरी टेस्ट दोनों में ही शतक जमाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। उनके अलावा यह कारनामा सिर्फ विलियम पॉन्सफोर्ड, रेगिनल्ड डफ और मोहम्मद अजहरूद्दीन के नाम पर है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications