IPL : इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले 10 बल्लेबाज़

Enter caption

इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान गेंद के सीमा रेखा के पार होते ही दर्शकों के बीच रोमांच की लहर दौड़ जाती है। छक्के पड़ते ही टीम की रन गति एक साथ ऊपर उठ जाती है। इस मामले में कुछ खिलाड़ियों ने दर्शकों और टीमों का विश्वास बनाये रखा है। आइये जानते हैं कौन हैं वो खिलाड़ी।

#1 क्रिस गेल : 292 छक्के

कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से खेल चुके विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल 112 मैचों की 111 पारियों में 150.71 की स्ट्राइक रेट से 3994 रन बना चुके हैं। वो इतनी ही पारियों में 292 छक्के लगा चुके हैं। वो इन छक्कों के साथ 324 चौके भी लगा चुके हैं। इस बल्लेबाज का सर्वोच्च स्कोर नाबाद 175 रन है।

#2 एबी डीविलियर्स - 186 छक्के

Enter caption

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के लिए खेल चुके डीविलियर्स ने आईपीएल में 141 मुकाबलों में 150.93 की स्ट्राइक रेट से 186 छक्के लगाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 326 चौके भी लगाए हैं।

#3 महेंद्र सिंह धोनी - 186 छक्के

Enter caption

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में 175 मुकाबलों मे 138.19 की स्ट्राइक रेट से 156 लगाए हैं। इस बीच उन्होंने 275 चौके भी लगाए हैं।

#4 सुरेश रैना : 185 छक्के

Enter caption

सुरेश रैना ने आईपीएल में गुजरात लॉयंस और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए 176 मुकाबलों में 185 छक्के लगाए हैं। इस बीच उन्होंने 448 चौके लगाए हैं।

#5 रोहित शर्मा : 172 छक्के

Enter caption

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल में 173 मुकाबलों में 131.02 की स्ट्राइक रेट से 184 छक्के लगाए हैं। इस बीच उन्होंने 379 चौके भी लगाए हैं।

#6 विराट कोहली : 178 छक्के

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली 163 मैचों की 155 पारियों में 4948 रन बना चुके हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वो दूसरे पायदान पर हैं। लेकिन छक्के लगाने के मामले में वो थोड़ा पीछे हैं। 178 बार गेंद को सीमारेखा से बाहर भेज चुके विराट इस सूची में छठे पायदान पर हैं।

#7 डेविड वॉर्नर : 160 छक्के

Enter caption

दिल्ली डेयरडेविल्स और सनराइज़र्स हैदराबाद की ओर से खेल चुके डेविड वॉर्नर ने 114 मैचों की इतनी ही पारियों में 142 की स्ट्राइक रेट से 4014 रन बनाए हैं। इन पारियों के दौरान उन्होंने 160 बार गेंद को दर्शक दीर्घा में पहुंचाया है। जबकि 401 बार गेंद को चौके के लिए बाउंड्री लगा चुके हैं।

#8 शेन वॉटसन: 157 छक्के

Enter caption

राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल खेल चुके शेन वॉटसन ने आईपीएल में 117 मैचों में 141.20 की स्ट्राइक रेट से 157 छक्के लगाए हैं।

#9 यूसुफ पठान: 157 छक्के

Enter caption

राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल खेल चुके यूसुफ पठान ने अपने करियर में 164 मुकाबलों में 144.08 की स्ट्राइक रेट से 157 छक्के लगाए हैं।

#10 किरोन पोलार्ड: 154 छक्के

Enter caption

आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे पोलार्ड ने 132 मुकाबलों में 145.73 की स्ट्राइक रेट से 154 छक्के लगाए हैं ।