टी20 क्रिकेट की 10 सबसे बड़ी पारियां

क्रिस गेल
क्रिस गेल

4.हजरतुल्लाह जजई, 162* vs आयरलैंड

Ad
शतक पूरा करने के बाद हजरतुल्लाह जजई
शतक पूरा करने के बाद हजरतुल्लाह जजई

अफगानिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज हजरतुल्लाह जजई ने आयरलैंड के खिलाफ ये कारनामा किया था। उन्होंने उस्मान गनी के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 236 रनों की मैराथन साझेदारी की थी। 23 फरवरी 2019 को खेले गए उस मुकाबले में हजरतुल्लाह ने सिर्फ 72 गेंद पर 162 रन बनाए थे और अपनी पारी में उन्होंने 11 चौके और 16 छक्के लगाए थे।

Ad

3.हैमिल्टन मस्काद्जा, 162* vs मशोनालैंड ईगल्स

हैमिल्टन मस्काद्जा
हैमिल्टन मस्काद्जा

2016 में एक घरेलू टी20 लीग में हैमिल्टन मस्काद्जा ने ये धुआंधार पारी खेली थी। उन्होंने सिर्फ 71 गेंद पर 162 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। अपनी उस पारी में मस्काद्जा ने 14 चौके और 11 छक्के लगाए थे।

Ad

2.आरोन फिंच, 172 vs जिम्बाब्वे

आरोन फिंच
आरोन फिंच

3 जुलाई 2018 को ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज के दौरान आरोन फिंच ने ताबड़तोड़ पारी खेली थी। उन्होंने 16 चौके और 10 छक्के की मदद से 172 रनों की जबरदस्त विस्फोटक पारी खेली थी। उनकी इस पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 230 रनों का स्कोर खड़ा किया था और जीत हासिल की थी।

Ad

1.क्रिस गेल, 175* vs पुणे वॉरियर्स इंडिया

क्रिस गेल
क्रिस गेल

टी20 क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। गेल ने आईपीएल 2013 के सीजन में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ सिर्फ 66 गेंद पर 175 रनों की नाबाद पारी खेली थी। अपनी उस पारी में गेल ने 17 छक्के लगाए थे।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications