IPL 2024 के 10 सबसे लंबे छक्के, एम एस धोनी ने सभी दिग्गज बल्लेबाजों को छोड़ा पीछे

आईपीएल के 10 सबसे लंबे छक्के (Photo Credit - IPLT20)
आईपीएल के 10 सबसे लंबे छक्के (Photo Credit - IPLT20)

IPL 2024 Longest Sixes : आईपीएल 2024 के दौरान हमें कई बड़े हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिले। इस सीजन ज्यादातर बल्लेबाजों का ही दबदबा रहा। कई मैच ऐसे रहे जिसमें 250 से ज्यादा के स्कोर बने। कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने ये कारनामा कर दिखाया। वहीं इस दौरान बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी भी की और कई छक्के लगाए। आईपीएल 2024 के दौरान छक्कों की बरसात हुई और एक नया रिकॉर्ड बन गया।

Ad

ऐसा नहीं है कि बल्लेबाजों ने सिर्फ छक्के लगाए, बल्कि लंबे छक्के भी जड़े। कई बल्लेबाज ऐसे रहे जिन्होंने काफी लंबा छक्का लगाया। हम आपको इस आर्टिकल में इस सीजन के 10 सबसे लंबे छक्कों के बारे में बताते हैं।

1.एम एस धोनी - 110 मीटर लम्बा छक्का

एम एस धोनी की उम्र 40 साल से ज्यादा की हो चुकी है लेकिन छक्के लगाने के मामले में आज भी वो कई दिग्गज खिलाड़ियों को मात दे देते हैं। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ टीम के आखिरी लीग स्टेज मैच में 110 मीटर का लम्बा छक्का लगाया जो इस सीजन का अब तक का सबसे लम्बा छक्का है।

Ad

2.दिनेश कार्तिक : 108 मीटर

दिनेश कार्तिक ने ये छक्का सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में लगाया। उन्होंने टी नटराजन के खिलाफ 108 मीटर का छक्का जड़ दिया, जो आईपीएल 2024 का सबसे लंबा छक्का है।

Ad

3.हेनरिक क्लासेन : 106 मीटर

जिस मैच में दिनेश कार्तिक ने आईपीएल 2024 का सबसे लंबा छक्का लगाया, उसी मैच में हेनरिक क्लासेन ने इस सीजन का दूसरा सबसे लंबा छक्का जड़ा। उन्होंने 106 मीटर का सिक्स अपनी विस्फोटक पारी के दौरान लगाया।

5.वेंकटेश अय्यर : 106 मीटर

केकेआर के बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने आरसीबी के ही खिलाफ 106 मीटर का सिक्स लगाया था।

5.निकोलस पूरन : 106 मीटर

लखनऊ सुपर जायंट्स के दिग्गज बल्लेबाज निकोलस पूरन ने आरसीबी के खिलाफ 106 मीटर का छक्का जड़ा था।

6.शिमरोन हेटमायर - 106 मीटर

राजस्थान रॉयल्स के शिमरोन हेटमायर ने 106 मीटर का छक्का सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लगाया था।

7.इशान किशन : 103 मीटर

मुंबई इंडियंस के ओपनर बल्लेबाज इशान किशन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 103 मीटर का छक्का लगाया था। ये मुकाबला भी काफी हाई-स्कोरिंग रहा था।

8.आंद्रे रसेल : 102 मीटर

अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले केकेआर के आंद्रे रसेल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 102 मीटर का सिक्स जड़ा था।

9.एम एस धोनी : 101 मीटर

एम एस धोनी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में 101 मीटर का छक्का लगाकर सबको चौंका दिया था।

10.त्रिस्तन स्टब्स : 101 मीटर

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज त्रिस्टन स्टब्स ने 101 मीटर का छक्का मुंबई इंडियंस के खिलाफ लगाया था।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications