विदेशी सरज़मीं पर भारतीय कप्तानों की वनडे इतिहास में 10 सर्वश्रेष्ठ पारियां

#8 सचिन तेंदुलकरजिम्बाब्वे के खिलाफ 104 रन (बेनोनी - 1997)

Ad

youtube-cover
Ad

1997 का साल सचिन के वनडे करियर के लिए अच्छा नहीं जा रहा था। शुरूआती 13 पारियों में वह सिर्फ 2 बार 50 से अधिक रन बना पाए थे। ट्राई-सीरीज (भारत, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे) के 5 मैचों में भारत एकबार भी जीत नहीं पाया था। मौका था सीरीज के 9वें मैच का और भारत के लिए करो या मरो वाली स्थिति थी। भारत का सामना जिम्बाब्वे से था। पिछली भिड़ंत मे भारत को हार का मुंह देखना पड़ा था। इस बार जिम्बाब्वे ने भारत को जीत के लिए 241 रनों का लक्ष्य दिया। भारतीय बल्लेबाजी का ऊपरी क्रम ढेर हो गया और 34 रनों पर टीम ने 2 विकेट गंवा दिए, लेकिन सचिन अब भी क्रीज पर थे। सचिन ने अपने करियर का 11वां शतक लगाते हुए, 104 रनों की शानदार पारी खेली और भारत को सीरीज के फाइनल तक पहुंचाया। सचिन ने 97 गेंदों का सामना किया, जिनमें उन्होंने 8 चौके और 1 छक्का लगाया।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications