टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-3 भारतीय बल्लेबाज

India v Bangladesh - ICC Twenty20 World Cup
India v Bangladesh - ICC Twenty20 World Cup

2.युवराज सिंह

India v Sri Lanka - ICC World Twenty20 Bangladesh 2014 Final
India v Sri Lanka - ICC World Twenty20 Bangladesh 2014 Final

2007 में जब भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था तो युवराज सिंह का योगदान उसमें सबसे अहम था। उस वर्ल्ड कप में युवराज सिंह ने कई बेहतरीन पारियां खेलकर भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाया था। उनको 2007 के पहले टी20 वर्ल्ड कप में स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ 6 गेंद पर 6 छक्कों के लिए जाना जाता है।

युवराज सिंह टी20 वर्ल्ड कप में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। 2007 से 2016 तक भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप में कुल 31 मुकाबले उन्होंने खेले और इस दौरान 33 छक्के लगाए। इन 33 में से उनके ज्यादातर छक्के 2007 के वर्ल्ड कप में आए थे।

1.रोहित शर्मा

India v England - ICC Men's T20 World Cup: Semi Final
India v England - ICC Men's T20 World Cup: Semi Final

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। उन्होंने उस टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। 2007 से लेकर 2022 तक 39 मुकाबले उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में खेले हैं। इस दौरान 36 पारियों में रोहित शर्मा ने 35 छक्के लगाए हैं। रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप में 963 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 127.88 का रहा है।

Quick Links