2.रोहित शर्मा
Ad

रोहित शर्मा ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद की टीम के साथ की थी। इसके बाद वो मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा बने और तब से वो मुंबई के लिए ही खेल रहे हैं। रोहित शर्मा अपनी कप्तानी में 4 बार मुंबई इंडियंस को आईपीएल का खिताब जिता चुके हैं। अभी तक किसी भी टीम ने आईपीएल का टाइटल इतनी बार नहीं जीता है।
रोहित शर्मा मुंबई की प्लेइंग इलेवन का नियमित हिस्सा होते हैं और अभी तक अपने आईपीएल करियर में वो कुल 197 मुकाबले खेल चुके हैं और 200 मैच खेलने के बहुत करीब हैं। उन्होंने इन 197 मैचों के दौरान 5158 रन बनाए हैं।
Edited by सावन गुप्ता