वनडे के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 दिग्गज बल्लेबाज

एबी डीविलियर्स काफी धुआंधार बल्लेबाजी करते थे
एबी डीविलियर्स काफी धुआंधार बल्लेबाजी करते थे

4.एबी डीविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका)

2nd Momentum ODI: South Africa v Bangladesh
2nd Momentum ODI: South Africa v Bangladesh

2014/15 में सिडनी में खेले गए वर्ल्ड कप मुकाबले में एबी डीविलियर्स ने वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डर के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। उन्होंने होल्डर के उस ओवर में कुल 34 रन बनाए थे।

3.थिसारा परेरा (श्रीलंका)

New Zealand v Sri Lanka - ICC Cricket World Cup 2019
New Zealand v Sri Lanka - ICC Cricket World Cup 2019

श्रीलंका के ऑलराउंडर खिलाड़ी थिसारा परेरा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ये कारनामा किया था। 2013 में पल्लेकेले में श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मैच खेला जा रहा था। इस दौरान उन्होंने आरजे पीटरसन के एक ओवर में ताबड़तोड़ 35 रन बनाए थे।

2.जसकरन मल्होत्रा (यूएसए)

St Lucia Stars Nets Session - 2018 Hero Caribbean Premier League (CPL) Tournament
St Lucia Stars Nets Session - 2018 Hero Caribbean Premier League (CPL) Tournament

यूएसए के बल्लेबाज जसकरन मल्होत्रा ने ये कारनामा पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ 2021 में किया था। उन्होंने 124 गेंद पर 4 चौके और 16 छक्के की मदद से 173 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इस दौरान जसकरन ने एक ही ओवर में छह छक्के लगाने का कारनामा किया था। उन्होंने जी टोका के एक ही ओवर में छह छक्के लगाकर 36 रन बनाए थे।

1.हर्शल गिब्स (दक्षिण अफ्रीका)

South Africa v England - ICC Champions Trophy
South Africa v England - ICC Champions Trophy

हर्शल गिब्स ने ये कारनामा नीदरलैंड के खिलाफ 2007 के वर्ल्ड कप में किया था। उन्होंने डान वैन बुंगे के ओवर में 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के जड़े थे और कुल 36 रन बनाए थे। वो इस लिस्ट में पहले पायदान पर हैं।

Edited by Prashant Kumar