आईपीएल 2008 की नीलामी में सबसे महंगे बिकने वाले 5 खिलाड़ी आज क्या कर रहे हैं?

सनथ जयसूर्या, सचिन तेंदुलकर और इरफान पठान
सनथ जयसूर्या, सचिन तेंदुलकर और इरफान पठान

#1 महेंद्र सिंह धोनी ($1.5 Million)

Ad
महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

साल 2007 में भारत को पहला टी20 विश्व कप जिताने वाले पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 2008 के आईपीएल में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी थे। चेन्नई सुपरकिंग्स ने उन्हें $1.5 Million में खरीदा था। पहले सीजन में धोनी ने 16 मैचों में 133.54 के स्ट्राइक रेट से कुल 414 रन बनाए थे।

Ad

भारत को साल 2011 में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप जिताने वाले धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को तीन बार साल 2010, 2011 और 2018 में आईपीएल चैंपियन बनाया। धोनी ने अभी तक अपने आईपीएल करियर में 190 मैचों में 137.85 की स्ट्राइक रेट से कुल 4432 रन बनाए हैं।

वर्तमान समय में धोनी 2019 क्रिकेट विश्वकप के बाद भारतीय टीम से दूर छुट्टियां मना रहे हैं। यही नहीं इसके साथ ही उनके संन्यास लेने की खबर भी सुर्खियों में बनी हुई थी। फिलहाल धोनी 2020 के आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications